क्या नाश्ते में दूध और ओट्स खाना सभी के लिए फायदेमंद है?

नाश्ते में दूध और ओट्स, आजकल एक हेल्दी कॉम्बिनेशन बन गया है। क्या यह वाकई सभी लोगों के लिए हेल्दी है, इसके क्या फायदे हैं और किन लोगों को इससे नुकसान हो सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। रात के डिनर और अगली सुबह के ब्रेकफास्ट के बीच काफी गैप होता है। ऐसे में शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए, ब्रेकफास्ट न्यूट्रिशन्स से भरपूर होना चाहिए, जिससे शरीर को पोषण और दिन भर के लिए ताकत मिल सके। कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में नाश्ता स्किप कर देते हैं या नाश्ते में कई ऐसी चीजें खाते हैं, जो असल में सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। आजकल काफी लोग बाजार में मिलने वाले सीरियल को भी हेल्दी ब्रेकफास्ट मानकर डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि असल में ये सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, नाश्ते में दूध और ओट्स, आजकल एक हेल्दी कॉम्बिनेशन बन गया है। बेशक, .यह फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या यह वाकई सभी के लिए हेल्दी है। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या नाश्ते में ओटमील खाना सभी के लिए सही है।

क्या नाश्ते में दूध और ओट्स खाना सभी के लिए फायदेमंद है?

oats smoothie for weight loss

  • एक्सपर्ट का कहना है नाश्ते में दूध और ओट्स एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है। लेकिन, इसमें आपको किसी भी तरह की शुगर को एड नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही, अगर आपको डायबिटीज है, तो बहुत अधिक ओट्स के सेवन से बचना चाहिए।
  • ओटमील बनाने के लिए ज्यादातर लोग, ओट्स को रातभग दूध में भिगोकर रख देते हैं और सुबह इसमें फल, नट्स और हनी मिलाकर लेते हैं। लेकिन, अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, तो इसे पचाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
  • जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें नाश्ते में इसे कम मात्रा में लेना चाहिए। खासकर, शुरुआत में इसे बहुत कम मात्रा में लें। अगर यह आपको सूट करें, तो धीरे-धीरे आप इसकी क्वांटिटी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-ओट्स से बनी हेल्दी स्मूदी, आपके वजन घटाने की राह में मदद करेगी ये रेसिपी

oats for skin

  • ओटमील एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को दिनभर के लिए ताकत मिलती है। यह प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स से भरपूर होता है। यह एक बैलैंस मील है। इससे पेट भरा रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए बोरिंग खाने की कीजिए छुट्टी, डिनर में बनाइए यह टेस्टी टिक्की

सेहतमंद रहने और दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए, नाश्ते का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP