सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को रोजाना 8 से 10 लीटर पानी की जरूरत होती है। बाकी दिनों में तो हम पानी पर्याप्त मात्रा में पी लेते हैं लेकिन रमजान के महीने में कुछ लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरे 30 दिन तक रोजा रखते हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी तो होना तय है, हालांकि आप एक्सपर्ट के बताए ट्रिक मदद से आप रमजान के दौरान भी वॉटर इंटेक को मैनेज कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट अमीना हसन जानकारी दे रही हैं।
रमजान में हाइड्रेट रहने के लिए फॉलो करें ये उपाय
एक्सपर्ट के मुताबिक रमजान में हाइड्रेट रहने के लिए एक बार पानी पीने के बजाए धीरे-धीरे पानी पिएं। दरअसल कुछ लोग पूरे दिन के बदले एक ही बार इफ्तार में पानी पीने लगते हैं। हालांकि ऐसा करना मुमकिन भी नहीं है और सही भी नहीं है।
रमजान में ऐसे पिएं पानी
- दो गिलास पानी सहरी में पिएं। यानी सेहरी खाने से पहले एक गिलास पानी पिएं और सेहरी फिनिश करने के बाद एक गिलास पानी पिएं।
- इफ्तार में भी दो गिलास पानी पीना चाहिए। रोजा खोलने के लिए खजूर खाने के बाद आप एक गिलास पानी पी सकते हैं। इसके बाद आप बाकी इफ्तार खाने के बाद पानी पिएं।
- आप तरावीह के पहले और बाद में एक-एक गिलास पानी पी सकते हैं। इफ्तार करने के एक से दो घंटे के बाद तरावीह पढ़ी जाती है। (खजूर खाने के फायदे)
- डिनर से पहले और डिनर के बाद भी एक-एक गिलास पानी पिएं। इसके अलावा आप जब तक नॉन फास्टिंग आर में रहते हैं घूंट-घूंट करके पानी पी सकते हैं। ऐसे करके आप रमजान में वाटर इंटेक को मैनेज कर सकते हैं। आप चाहें तो हाइड्रेट रहने के लिए फलों का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट भी रहेगा और आपको कमजोरी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवनअगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों