ऐसा माना जाता है कि अगर आप सही डाइट फॉलो करें, तो आपको वजन करने में काफी आसानी होती है। ऐसे में आपको अपने आहार में तरह-तरह के सुपरफूड्स, बेनिफिशियल फ्रूट्स और फूड्स जोड़ने की सलाह दी जाती है। अलसी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो आपका वजन कम करने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।
अलसी एक पोषक तत्व से भरपूर और फाइबर युक्त सुपरफूड है। इसे आप दही के साथ मिलाकर खा सकती हैं। न्यूट्री इतु की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा कहती हैं, 'गर्मियों में दही खाना आपके लिए लाभदायक होता है। एक तो यह आपके शरीर को ठंडा रखती है और इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जिन्हें गुड बैक्टीरिया कहा जाता है। यह आपके गट में होने वाले बैड बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए अच्छी है। दही आपके पीएच को बैलेंस करती है। वहीं, अलसी के कई फायदे हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं।'
इतु आगे बताती हैं कि वैसे तो अलसी के पाउडर को आप अपनी समर ड्रिंक्स में डालकर भी सेवन कर सकते हैं, लेकिन दही के साथ खाने से यह एक मिनी स्नैक बनता है, जिसे आप लंच के साथ खा सकते हैं। अलसी के अन्य फायदों के साथ ही इसे सही तरह से खाने का क्या तरीका है आइए वो भी जान लें-
क्या हैं अलसी के फायदे-
1-फाइबर से भरपूर
अलसी फाइबर का अच्छा स्रोत है। जब आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। यदि आप वजन घटाने के लिए कैलोरी कम कर रहे हैं तो यह खाने की आपकी इच्छा को दबाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, आपका पाचन तंत्र फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों से उत्तेजित होता है। अपनी आंतों के माध्यम से भोजन को ट्रांसफर करने के लिए फाइबर खाना आवश्यक है। साथ ही यह ब्लड शुगर को स्थिर करने में भी सहायक है।
2- ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर
अलसी के बीज में ओमेगा -3 चेन फैटी एसिड होता है। अलसी के बीज इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं और ऑटोइम्यून बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर और लिगनेन के कारण यह संभव हो पाता है।
इसे भी पढ़ें : राजगिरा से कम होगा वजन, ऐसे करें आहार में शामिल
3- वजन कम करने में मददगार
किलो वजन कम करने के लिए प्रोटीन के अच्छे स्रोतों का सेवन करना जरूरी है और अलसी से बेहतर कुछ नहीं है। 100 ग्राम बीजों में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। यह आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट कोशिकाओं की मरम्मत और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। इसमें म्यूसिलेज नामक फाइबर होता है, जो भूख को दबाने में मदद कर सकता है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। इससे आपका वजन, बीएमआई और पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलेगी।
अलसी खाने का सही तरीका-
अलसी फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे सही पोर्शन में खाना जरूरी है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने के भी अपने नुकसान हैं। अलसी खाने का सही तरीका कुछ ऐसा है-
दो प्रकार की अलसी: आपको यह बता दें कि अलसी दो प्रकार की होती है-पीली और भूरी। दोनों समान रूप से पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। आपको इसे अपने आहार में शामिल करते हुए 2 चम्मच अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।
भूनकर खाएं बीज: अगर आप यह सोच रहें कि अलसी के बीज को कैसे खाया जा सकता है, तो जान लें कि आप इसे रॉ और भून कर भी खा सकते हैं। आप इसे अपने ड्रिंक्स में, सलाद में या फिर दही में मिक्स करके खाएं। इसके अतिरिक्त भुने हुए बीजों को पीसकर पाउडर बना सकते हैं। पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। अपने सलाद या स्मूदी में एक चम्मच पाउडर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें : Superfood: '1 चम्मच' अलसी है दुनिया की सबसे हेल्दी चीज, सर्दियों में रोजाना खाएं
दही के साथ कैसे खाएं अलसी-
दही और अलसी कॉम्बिनेशन : सबसे पहले दो चम्मच अलसी को पैन में ड्राई रोस्ट करें और उसका पाउडर बना लें। इसके बाद एक बाउल में 4 बड़े चम्मच लो फैट दही लें और उसमें अलसी बीज का पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें ऊपर से हल्का सेंधा नमक डालें और इसे अपनी मील के साथ खाएं।
फ्रूट्स, दही और अलसी कॉम्बिनेशन : 4-5 स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी को क्यूब्स में काटकर अलग रख लें और अलसी के बीज को भून कर पाउडर बनाकर दही के बाउल में डालें। अब इसमें कटी हुई स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी डालकर मिक्स करें और लंच के दौरान खाएं।
अलसी का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
एक्सपर्ट बताती हैं कि लो ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर, कब्ज, दस्त, हार्मोनल इश्यू और ब्लीडिंग की समस्या से पीड़ित लोगों को इन बीजों का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, गंभीर समस्या में इसका सेवन करने से बचें और इसके अधिक सेवन से भी बचें।
Recommended Video
अब आप दही के साथ या वैसे ही अपनी मील में फ्लेक्स सीड्स शामिल करें और अपने वजन कम करने की जर्नी को बिंदास तरीके से शुरू करें। हमें उम्मीद है यह टिप्स आपके काम आएंगे। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों