स्वस्थ जीवन शैली पर टिके रहने, वजन कम करने और वजन को मैनेज करने के लिए पोर्शन कंट्रोल जैसे हैक के बारे में मुझे भी नहीं पता था। इसका मतलब यब बिल्कुल नहीं है कि हमें अपना खाना कम कर देना है, बल्कि यह आपको समझने का मौका देता है कि आपके शरीर को क्या चाहिए और आप उसे कैसे ले सकते हैं। कई बार हमें लगता है कि हम अपनी थाली में जो भी रख रहे हैं, उसे पूरा खाना जरूरी है और ऐसे में हम ज्यादा भी खा जाते हैं।
स्वस्थ और पोषणयुक्त खाने के साथ यह देखना भी जरूरी है कि आप अपने पोर्शन को भी फॉलो करें। इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। हालांकि, शुरू में यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन एक समय के बाद आपको इसकी आदत लग जाती है।
पोर्शन कंट्रोल कैसे करता है वेट लॉस
आप जब अपने भोजन को सही रेशियो में बांटकर लेंगी, तो आपके लिए यह समझना आसान होगा कि आपको शरीर भोजन का कितना हिस्सा फैट के रूप में संग्रहित करता है। पोर्शन कंट्रोल का मतलब है कि आप हर दिन अपनी आवश्यकता से कम कैलोरी लेंगे, जिससे शरीर उर्जा के लिए उस संग्रहित वसा का उपयोग करेगा। इस तरह से आपका वजन कम होने में मदद मिल सकती है। जितनी कैलोरी बर्न होती है, आप उतनी ही आसानी और तेजी से वजन कम कर सकती हैं। इसलिए पोर्शन कंट्रोल का उपयोग करते हुए एक स्वस्थ, संतुलित आहार लेना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: 10 किलो वजन हो जाएगा छूमंतर, आजमाएं ये डाइट चार्ट
पोर्शन कंट्रोल करने के जरूरी टिप्स
पोर्शन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने शरीर की जरूरत समझें। इसी तरह से अपने आहार में पोषणयुक्त चीजों को सम्मिलित करें। इसके साथ ही इन टिप्स को याद रखें-
1. रंग-बिरंगी सब्जियों का भरपूर सेवन करें
यह पोर्शन कंट्रोल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सब्जियों में पानी का कॉन्टेंट अच्छा होता है और वे तमाम मिनरल्स, विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। अगर आप सब्जियों को अपनी थाली का हिस्सा बनाएंगी, तो आपको एक्सेस वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं रंग-बिरंगी सब्जियों का सेवन करने से आपका पाचन भी दुरुस्त रहता है (क्या है Rainbow Diet)।
ध्यान रखें कि आप अपनी थाली के 40-50 प्रतिशत भाग को हरी सब्जियों से भरें। रंग-बिरंगी सब्जियों का मतलब है कि आपका एंटीऑक्सीडेंट ,फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल का सेवन उतना ही बेहतर होगा। सब्जियों को लंच में भी जरूर लें।
2. ज्यादा भूख लगने का इंतजार न करें
हममें से अधिकर लोग भूख लगने का इंतजार करते हैं और ज्यादा भूख लगने पर बिना सोचे-समझे जरूरी कैलोरी से ज्यादा इनटेक करते हैं। इससे वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ा जाती है। अपने खाने के समय को बांध लें और उसी रूटीन को अच्छी तरह से फॉलो करें। आपने नोटिस किया होगा कि हमें ज्यादातर हर दिन लगभग एक ही समय पर भूख लगती है, लेकिन मीटिंग या अन्य कारणों से हम समय पर खाना नहीं खाते हैं (शुगर क्रेविंग्स कैसे रोकें)।
अधिक भूख लगने पर हमारे बल्ड शुगर का लेवल भी प्रभावित होता है। ऐसे में ही क्रेविंग्स सबसे ज्यादा होती है और हम ज्यादा खाने लगते हैं, जिसके कारण फैट जमा होने लगता है। इसका सबसे अच्छा उपाय है कि आप भूख लगने से पहले सही समय पर अपना खान खाएं। इसके अलावा, खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss: बिना एक्सरसाइज के हर महीने कम होगा 2 किलो, खाएं ये चीजें
3. डिब्बाबंद पैकेट से न खाएं
बड़े पैकेट्स या बॉक्स से सीधे तौर पर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। बड़े डिब्बे से खाते वक्त आप कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और हमेशा जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। स्नैक्स के तौर पर तो ऐसा ज्यादा होता है। अगर आप स्नैक्स भी खा रही हैं, तो उन्हें भी दोबारा से पोर्शन करें। अपनी पूरी प्लेट को न भरें और ओवरईटिंग करने से बचें।
कई बार हम ठीक तरह से पोर्शन को नाप नहीं पाते हैं और ऐसे में ज्यादा खा लेते हैं। इसके लिए हमेशा नापने वाले स्केल और टूल्स की मदद लें। यह आपके इनटेक को सही तरह से एसेस करेगा।
इसके अलावा अपनी एक फूड डायरी भी बनाएं और आप पूरे दिन जो भी खा रही हैं, उसका ध्यान रखें। हर दिन उसे एनलाइज करें और तब अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।
नोट: वजन घटाने के लिए बिना सोचे समझे किसी तरह की डाइट पर जाने के लिए हम प्रोरित नहीं करते हैं। न्यूट्रिशन की गाइडेंस के लिए आप एक अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें और तभी अपनी वेट लॉस जर्नी को शुरू करें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों