आजकल भागदौड़ से भरी जीवनशैली में देर से डिनर करना काफी आम हो गया है। आमतौर पर घरों में डिनर पूरा परिवार साथ मिलकर करता है। ऐसे में कई बार सभी के घर आने के इंतजार या और भी कई वजहों से रात के खाने में देर हो जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि असल में लेट नाइट खाना खाने से शरीर पर बुरा असर होता है। ज्यादातर लोग यह तो जानते हैं कि देर रात खाना खाने से वजन बढ़ने लगता है और डाइजेशन भी खराब होता है। लेकिन, इसका असर हार्मोन्स पर भी होता है। हेल्दी रहने के लिए, शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है। लेकिन, इसके साथ ही, शरीर में हार्मोन्स का लेवल भी सही होना बहुत जरूरी है। जब आप देर रात में खाना खाते हैं, तो इसका सीधा असर हार्मोनल बैलेंस पर होता है। इसलिए, देर रात खाना खाने से बचना चाहिए। लेट डिनर का हार्मोन्स पर क्या असर होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
देर रात डिनर करने से हार्मोन्स पर क्या असर होता है? (Does eating late at night affect hormones?)
- रात को देर से खाना खाने से, शरीर में इंसुलिन लेवल पर असर होता है। इससे इंसुलिन सीक्रेशन पर होता है और यह बॉडी को फैट बर्निंग मोड में आने से रोकता है।
- इससे शरीर के डिटॉक्स होने का प्रोसेस भी धीमा होता है और डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस सही तरह से नहीं हो पाता है।
- देर रात खाना खाने से स्लीप हार्मोन पर भी असर होता है और इसकी वजह से स्लीप साइकिल प्रभावित होती है।
- लेट डिनर से मेटाबॉलिज्म पर भी होता है और इसके चलते, वजन कम करने में मुश्किल आती है और डाइजेशन भी खराब होता है।
यह भी पढ़ें-नाश्ते में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, हार्मोन्स हो सकते हैं इंबैलेंस
- इसकी वजह से ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी और डाइजेशन कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- देर रात को खाना खाने से हंगर हार्मोन पर असर होता है। इसकी वजह से शाम के वक्त क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं और वजन बढ़ने लगता है।
- लेट डिनर से बेली फैट बढ़ने लगता है और शरीर में इंसुलिन की प्रतिक्रिया पर असर होता है।
- अगर आप देर रात को खाना खाती हैं, तो इससे गट हेल्थ पर असर होता है। इसकी वजह से एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है।
- इसकी वजह से शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ने लगता है और मोटापा बढ़ता है।
- शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन इंबैलेंस हो सकता है। इससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलैंस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो
हेल्दी रहने के लिए, शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ, हार्मोन्स का सही लेवल होना भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों