शाम के वक्त लगती है भूख, ट्राई करें ये हेल्दी ऑप्शन्स

शाम के समय अक्सर भूख लगने पर हम कुछ अनहेल्दी खा बैठते हैं। जिससे इनडाइजेशन होता है और वजन पर भी असर पड़ता है। इसकी जगह, एक्सपर्ट के बताए हेल्दी स्नैक्स को ट्राई करें।

what are healthy snacks for evening

शाम के वक्त ज्यादातर लोगों को हल्की-फुल्की भूख लगती है। लंच और डिनर के बीच में कुछ खाने की सभी को आदत होती है। ज्यादातर लोग शाम के वक्त काम पर होते हैं, या घर वापिस आने के रास्ते में होते हैं। ऐसे में इवनिंग हंगर को सैटिस्फाई करने के लिए स्ट्रीट फूड या कुछ भी अनहेल्दी खा लेते हैं। जिसे खाकर पेट तो भर जाता है लेकिन सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, अगर शाम के वक्त आप स्नैक्स के तौर पर कुछ हेल्दी खाती हैं, तो इससे वेट भी नहीं बढ़ता है और सेहत भी अच्छी रहती है। यहां हम आपको डाइटीशियन के बताए कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शाम के वक्त खा सकती हैं। ये न्यूट्रिशन्स से भरपूर हैं और सेहत के लिए अच्छे हैं। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी शेयर की है।

सेब के साथ आलमंड बटर

fruits for evening hunger

शाम के समय खाने के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे खाकर पेट भी भरा हुआ महसूस होता है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। आलमंड बटर न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो पेट को फुल रखते हैं। वहीं, सेब एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। शाम के समय भूख लगने पर इसे खाएं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।

सब्जियों का सूप

सब्जियां हमारी सेहत के लिए जरूरी होती है। शाम के वक्त, भूख लगने पर वेजिटेबल सूप(वेजिटेबल क्लियर सूप रेसिपी) पिएं। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरा यह सूप बहुत पौष्टिक होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आपको डिहाइड्रेट भी नहीं होने देता है।

कैमोमाइल टी और सेब

शाम के वक्त आप कटे हुए सेब के साथ कैमोमाइल टी(कैमोमाइल टी के फायदे) लें। इसे कैमोमाइल नाम के फूल से बनाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दिल, स्किन और पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। यह शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। आप इसे सेब के टुकड़ों के साथ खाएंगे तो आपका पेट भी भरा रहेगा और कुछ अनहेल्दी खाने की इच्छा भी नहीं होगी।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP