दूध रोटी खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

उत्तर भारत के कई घरों में दूध रोटी बड़े ही चाव से खाई जाती है। क्या आपको मालूम है कि दूध रोटी खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-14, 12:44 IST
benefits of doodh roti

हम भारतीय काफी अलग-अलग तरीके का भोजन करते हैं। हम लोगों को सिंपल और कंफर्टेबल फूड खाना खूब भाता है। यही वजह है कि अक्सर उत्तर भारत के घरों में कुछ लोग दूध रोटी खूब शौक से खाते हैं। बड़े बुजुर्ग खासकर रात के वक्त दूध रोटी का सेवन करते हैं। भले ही यह कॉम्बिनेशन आपको अजीब लग रहा हो लेकिन इसके फायदे कमाल के मिलते हैं। आइए जानते हैं दूध रोटी खाने से क्या-क्या फायदे मिलते।

दूध रोटी खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

chapati doodh

  • दूध रोटी खाने से शरीर को कैल्शियम आयरन प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है खून की कमी दूर होती है।
  • दूध और रोटी दोनों ही साथ में आपको जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करते हैं जो प्रोटीन का कंपलीट सोर्स होता है। वहीं प्रोटीन टिशू को रिपेयर करने में मदद करता है। इम्यून फंक्शन को सुधारता है।
  • दूध रोटी खाने से आपका पेट स्वस्थ होता है। कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इससे ब्लोटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।दूध और रोटी आंतों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • दूध एक संपूर्ण आहार है जिसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वहीं रोटी में भी प्रोटीन फाइबर सहित कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो कमजोरी दूर करने में मदद कर सकते हैं। दुबले पतले लोगों को इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-कमजोर घुटनों को मजबूत बनाएंगे ये मूव्स, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें

दूध में रोटी कैसे खाएं

milk chapati

दूध रोटी खाने के लिए आप एक कटोरे में दूध गर्म कर लें। अगर मीठा पसंद है तो आप इसमें चीनी या गुड़ डाल सकते हैं। इसमें एक या दो रोटी को तोड़कर मिला दें । जब रोटी दूध में पूरी तरह से मिल जाए तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP