खाइके पान बनारस वाला......। ये गाना तो आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा। भारतीय समाज में पान जिस तरह से फेमस है, वो लगभग हम सभी जानते हैं। आज भी भारतीय संस्कृति और परंपरा में हर पूजा-पाठ और किसी शुभ कार्य के लिए पान का पत्ता और उसके साथ सुपारी का ज़रूर इस्तेमाल होता है। जहां एक तरफ पान का पत्ता कई औषधीय गुणों का भंडार है, वहीं सुपारी भी औषधीय गुणों का एक सम्पूर्ण भंडार है। सुपारी को एनीमिया, पाचन और कब्ज आदि कई दुखों का निवारण समझा जाता है। इसमें मौजूद कई विटामिन्स आपकी हेल्थ के लिए चमत्कार कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको सुपारी के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी पान के साथ सुपारी खाना ज़रूर पसंद करेंगी। तो चलिए जानते हैं।
मुंह के छले में मददगार
शायद आपने कभी न कभी ये ज़रूर सुना है होगा कि अगर मुंह या होटों में छाले हो गए हो तो पान, कथा और सुपारी खाने से इस परेशानी को आसानी से दूर किया जाता है। अगर नहीं सुना है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पान के पत्ते के साथ सुपारी को खाने से मुंह या होटों के छाले को आसानी से दूर किया जाता सकता है। अगर आप दिन में एक से दो बार सेवन करती हैं तो आप इस परेशानी को दावा के मुलाबले जल्दी ही ठीक कर सकती हैं।
दांतों के लिए लाभकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुपारी में एन्थेलमिंटिक का प्रभाव होता है, जो दांतों पर जमने वाले कैविटी को खत्म करके उसे स्ट्रांग और पीलेपन से दूर करता है। कई लोग इसके चूर्ण का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए करते हैं। इसके इस्तेमाल में दांतों को मजबूती तो मिलती ही है साथ में दांतों का दर्द, जीभ के दर्द और मसूड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
कब्ज की समस्या करें दूर
कब्ज के अगर आप भी परेशान हैं, तो घरेलू उपाय के लिए सुपारी एकदम परफेक्ट इलाज है। इसके लिए रोजाना एक से दो टुकड़ा सुपारी चबाने से शरीर के सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल सकते हैं और आपको कब्ज की समस्या से जल्दी ही रहत मिल सकती है। कब्ज के अलावा आप इसे पेट की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पाचन क्रिया को भी बेहरत रखता है।
इसे भी पढ़ें:क्रैनबेरी! सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल
दर्द के लिए कारगर
अगर आप पीठ दर्द या फिर किसी अन्य दर्द से परेशान रहती है तो आपको इससे बचने के लिए सुपारी का सेवन करना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द और सिर दर्द में तुरंत रहत मिलती है। इसके अलावा मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। कई लोग पेट में कीड़े होने पर भी सुपारी का सेवन करते हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.homenaturalcures.com,fallinlovewithindia.files.wordpress.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों