कीटो डाइट पर हैं तो इन फ्रूट्स का ना करें सेवन

अगर आप इन दिनों कीटो डाइट फॉलो कर रही हैं तो आपको कुछ फलों से दूरी बनानी चाहिए। जानिए इस लेख में।

list of fruits to avoid in keto diet in hindi

फलों का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन हर तरह का फल हर व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। खासतौर से, अगर आप किसी खास डाइट को फॉलो कर रही हैं तो ऐसे में इस बात का ध्यान रखना और भी अधिक जरूरी हो जाता है। मसलन, अगर आप भी इन दिनों कीटो डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो ऐसे में आपको कुछ फलों से दूरी बनानी चाहिए।

वेट लॉस करने के लिए इन दिनों कीटो डाइट ग्लोबली काफी पसंद की जा रही है। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम किया जाता है और फैट अधिक लिया जाता है। कीटो डाइट में शरीर ग्लूकोज के बजाय एनर्जी के लिए फैट को बर्न करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम से कम लिया जाता है। इसलिए ऐसे फलों से दूरी बनाई जाती है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट कंटेंट अधिक हो। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको कीटो डाइट पर रहते हुए खाने से बचना चाहिए-

आम

fruits you should avoid in keto diet

गर्मी के दिनों में हम सभी को आम खाना बेहद पसंद आता है। आम खाने में बेहद ही टेस्टी होते हैं, लेकिन कीटो डाइट पर रहते हुए आम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, आम में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट काफी अधिक होता है और इसलिए इन्हें कीटो डाइट के दौरान खाने से बचना चाहिए। बता दें कि एक मीडियम साइज के आम में लगभग 50 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

केला

expert quote

केला को एक एनर्जी बूस्टर फल के रूप में जाना जाता है। लेकिन केले में कार्बोहाइड्रेट और चीनी अधिक होती है, जिसके कारण कीटो डाइट फॉलो करते हुए केला नहीं खाना चाहिए। अगर आप कीटो डाइट पर रहते हुए केला खाते हैं तो इससे आपको वह रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जो वास्तव में मिलना चाहिए। आपको शायद पता ना हो, लेकिन एक मीडियम साइज के केले में लगभग 27 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

सेब

यूं तो फलों में सेब को बेहद ही गुणकारी माना गया है, लेकिन कीटो डाइट को फॉलो करते हुए सेब का सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करना चाहिए या फिर आपको इससे दूरी बनानी चाहिए। यूं तो सेब में फाइबर पाया जाता है, लेकिन साथ ही साथ उनमें कार्ब्स और शुगर अधिक होती है। इसलिए, कीटो डाइट में इन्हें ना खाएं। बता दें कि एक मीडियम साइज के सेब में लगभग 25 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

इसे भी पढ़ें:Black Raisins: काली किशमिश के फायदों को जानने के बाद आप भी खाना शरू कर देंगी

अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है, जो खाने में काफी टेस्टी लगता है। अधिकतर लोग इसे खाना भी बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट और चीनी अधिक होने के कारण कीटो डाइट के दौरान इन्हें खाने से बचना चाहिए। अगर आप अंगूर खाना ही चाहते हैं तो इसका बेहद ही सीमित मात्रा में खाएं। अगर आप एक कप अंगूर खाते हैं तो इससे आपको लगभग 26 ग्राम कार्ब्स मिलते हैं।इसे भी पढ़ें:क्या आप जानती हैं ब्रोकोली के स्वास्थ्य से जुड़े ये अद्भुत फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

तो अब आप भी कीटो डाइट पर रहते हुए इन फलों से थोड़ी दूरी बनाएं और कीटोसिस के दौरान बेस्ट रिजल्ट पाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP