जिंदगी में हम कुछ ऐसी चीजें भी करना चाहते हैं, जो हमारे बस में नहीं हैं। जैसे कभी-कभी हम वक्त को रोकना चाहते हैं पर वक्त तो अपनी स्पीड से चलता है और कभी किसी के रोकने से नहीं रुकता है। वक्त जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, दिन, महीने और साल बदलते हैं और हमारी उम्र भी बढ़ती जाती है। बढ़ती उम्र भी एक ऐसी ही चीज है, जिसे कई बार हम थामना चाहते हैं लेकिन यह भी पॉसिबल नहीं है। एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, एजिंग को कुछ हद तक थीमा जरूर किया जा सकचा है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपनी असल उम्र से भी कम नजर आते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर जवानी में ही बुढ़ापे के साइन्स नजर आने लगते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलावों के जरिए, एजिंग को कुछ हद तक थामा जा सकचा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बुढ़ापे की रफ्तार को थामकर, उम्र से जवां दिखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें से किसी न किसी एक फूड को आपको रोज डाइट में शामिल करना है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
पालक
पालक, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और खून की कमी भी दूर हो सकती है। पालक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। वहीं, पालक में मौजूद विटामिन-ए, एजिंग के साइन्स को कम करता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। अगर आप उम्र से जवां दिखना चाहती हैं, तो पालक को डाइट में शामिल करने से फायदा हो सकता है।
शहद
शहद, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कोलेजन भी काफी मात्रा में होता है। यह एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है। इससे कई फेस पैक्स भी बनाए जाते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप शहद को अलग-अलग तरीकों से डाइट का हिस्सा बनाएंगी, तो इससे भी स्किन हेल्दी होती है। शहद, शरीर को टॉक्सिन फ्री बनाने में भी मदद करता है। आप दिन में 1-2 चम्मच शहद का सेवन भी कर सकती हैं।
पपीता
पपीते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स, बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और इससे एजिंग के साइन्स कम हो सकते हैं। पपीता खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। यह लिवर हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। पपीते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो एंटी-एजिंग में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज
शकरकंद
सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद भी एजिंग के साइन्स को कम कर सकता है। यह गुणों से भरपूर होता है और आपको इसे सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है। यह स्किन को डैमेज से बचाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुणो के कारण, यह एंटी-एजिंग में भी मदद करता है। शकरकंद त्वचा को लचीना और हेल्दी बनाता है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामने के लिए आप डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों