हमारे शरीर में मेलानिन पाया जाता है, जिसका असर रंगत पर पड़ता है। मेलानिन त्वचा को रंग देने का काम करता है। इसलिए शरीर में इसके लेवल को बैलेंस करना जरूरी है। क्या आपने कभी यह गौर किया है कि किसी व्यक्ति का रंग अचानक से काला पड़ना शुरू हो गया है। इसका कारण शरीर में मेलानिन का बढ़ना है। वहीं, जब कोई बेहद गोरा होता है तो इसका अर्थ है कि शरीर में मेलानिन की कमी हो गई है।
शरीर में मेलानिन के स्तर को कम करने के लिए आप दवाईयों के बजाय अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे कई फूड्स हैं, जिनके सेवन से मेलानिन का उत्पादन प्रभावित होता है। इस विषय पर हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बात की है, उन्होंने हमें बताया कि इस स्थिती में क्या खाना चाहिए।
मेलानिन के बढ़ने के कारण त्वचा पर झाइयां होने लगती हैं। इसके कारण त्वचा काली नजर आती है। त्वचा पर काले धब्बे पड़ने लगे तो समझ लीजिएगा कि मेलानिन का उत्पादन ज्यादा हो रहा है।
एलोवेरा जेल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने का काम करता है। एलोवेरा जूस पीने से शरीर में मेलानिन के बढ़ते लेवल को कम किया जा सकता है। एलोवेरा में एलोसोन पाया जाता है, जो टायरोसिनेस को कंप्रेस करने का काम करता है। इससे मेलानिन प्रभावित होता है। (एलोवेरा जेल का जूस पीने के फायदे)
आप खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन कर सकती हैं। अगर आपको एलोवेरा जूस का स्वाद बेहतर करना है तो इसमें आंवला का जूस मिक्स कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:स्किन में लाना है नेचुरल ग्लो तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स
सालों से ही हल्दी का इस्तेमाल चोट से लेकर त्वचा की रंगत निखराने के लिए किया जाता है। शरीर में मेलानिन की बढ़ने के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या को कम करने के लिए आप हल्दी काम आ सकती है। हल्दी का दूध पिएं। इसके अलावा सब्जी और दाल में हल्दी डालकर खाएं।
2012 की फाइटोथेरेपी रिसर्च में बताया गया है कि हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड मेलानिन सेंथेसिसि को कम कर सकता है। इस कंपाउंड को करक्यूमिन कहा जाता है। करक्यूमिन कंपाउंड टायरोसिनेस को रोकने का काम करता है। यह मेलानोसाइट्स को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में ज्यादा मेलानिन नहीं बनता है। (हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?)
इसे भी पढ़ें:चेहरे की झाइयों से हैं परेशान तो इन फूड्स का करें सेवन, आ जाएगा निखार
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा ने बताया कि जिन चीजों में विटामिन सी पाया जाता है। वह फूड्स शरीर में मेलानिन की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप संतरे का सेवन कर सकती हैं। संतरे में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम करते हैं।
इसके अलावा नींबू का रस भी फायदेमंद होता है। रोजाना 1-2 गिलास नींबू का पानी पीने से रंगत में सुधार आ सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन दोनों चीजों को शामिल करना चाहिए।
मेलानिन को कम करने के लिए गाजर और पपीता भी फायदेमंद होता है। गाजर मेंबीटा कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है, जो मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।