herzindagi
sharifa custard apple healthy heart good eyesight main

शरीफा खाएं और आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ दिल को भी रखें सेहतमंद

अगर आप रोजाना शरीफा खाती हैं तो एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ आपकी आंखों की रोशनी तेज रहती है और दिल भी स्वस्थ रहता है। <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-04, 20:17 IST

खाने में बेहद टेस्टी शरीफा सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा है। यह फल सर्द मौसम में आतीा है और सितंबर से नवंबर के बीच आसानी से खरीदा जा सकता है। इसका मिठास शरीर को तरोताजा बनाती है, साथ ही इसे खाने से एनर्जेटिक भी महसूस होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करने के साथ-साथ शरीर के अन्य बॉडी पार्ट्स को हेल्द रखने में मदद करता है। दिल के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। आइए जानें कि शरीफा खाना आपको किस तरह से हेल्दी रखता है-

एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ाते हें इम्यूनिटी

शरीफे में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। विटामिन सी में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होता है। दिन में कम से कम एक बार शरीफा खाएं और कई तरह की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखें।

मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

sharifa custard apple healthy heart good eyesight

अगर आपको कमजोरी महसूस होती है और कुछ भी काम करने में आप थकान फील करती हैं तो शरीफा आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। शरीफा आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसको खाने से थकावट और मांसपेशियों की कमजोरी दूर हो जाती है। 

वेट गेन में फायदेमंद

शरीफे में कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप बहुत ज्यादा पतली हैं तो वेट गेन करने के लिए शरीफा नियमित रूप से खाएं। इसे लगातार खाकर आप वजन आसानी से बढ़ा सकती हैं। 

दिमाग रहेगा कूल

आज के समय में महिलाओं में स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है। इस कारण महिलाएं तनाव और चिड़चिड़ेपन की शिकार होती हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरा हुआ शरीफा दिमाग को तरावट देने का भी काम करता है। इसे खाने से मन की निराशा दूर हो जाती है और ताजगी महसूस होने लगती है। 

दांत होंगे मजबूत

शरीफा दांतों को स्वस्थ रखने के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। इसको नियमित रूप से खाने से आपके दांत और मसूड़ों में होने वाले दर्द दूर हो जाएगा। साथ ही खून की कमी यानी अनीमिया से भी बचाव होता है। 

बढ़ाए आंखों की रोशनी, जोड़ों को दे मजबूती 

sharifa custard apple healthy heart good eyesight freepik

Image Courtesy : Freepik

शरीफा आंखों की रोशनी बढ़ाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन होता है। इसे नियमित रूप से खाने से नंबर के चश्मे को बढ़ने से भी आसानी से रोका जा सकता है। इसके अलावा शरीफे में मौजूद मैग्निशियम शरीर में पानी को बैलेंस्ड रखता है और जोड़ों में होने वाले अम्ल को हटा देता है। यही अम्ल अर्थराइटिस होने की मुख्य वजह बनता है। 

दिल के लिए है बेस्ट फ्रूट

sharifa custard apple healthy heart good eyesight

शरीफे के सेवन से दिल के साथ शुगर लेवल को भी आप नॉर्मल रख सकती हैं। शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे खून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव काबू में रहते हैं। इसमें शरीर में होने वाली शुगर को सोख लेने का गुण होता है और इस तरह से यह शुगर का लेवल भी नॉर्मल बनाए रखता है। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।