किचन में मौजूद इन 4 मसालों की चाय आपको दिलवा सकती हैं 10 परेशानियों से छुटकारा

किचन में मौजूद कई मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन मसालों का अगर आप सही तरीके और सही मात्रा में इस्तेमाल करें, तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

What is cumin, coriander, and fennel tea good for

हमारे भारतीय घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। मसालेदार और स्वाद से भरपूर यह खाना हर किसी को भाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने वाले ये मसाले औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। इन मसालों का इस्तेमाल कई देसी नुस्खों में भी किया जाता है। धनिया, हल्दी, दालचीनी, जायफल, जीरा और अजवाइन जैसे कई मसाले ऐसे हैं, जो खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं। लेकिन साथ ही सेहतमंद रहने में हमारी मदद भी कर सकते हैं। इन मसालों से कई तरह की देसी चाय भी बनाई जाती हैं। यहां हम आपको कुछ मसालों से बनने वाली एक ऐसी ही देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिलवा सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

किचन में मौजूद कुछ मसालों से बनी इस देसी चाय में छिपा है कई परेशानियों का हल

best tea for constipation

  • जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। यह डाइजेशन सुधारने में मदद करता है।
  • यह चाय डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करने का काम करती है। इससे पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग कम होती है।
  • यह चाय लिवर फंक्शन को सुधारती है और शरीर से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है।
  • अदरक की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे स्ट्रेस भी कम होता है और मूड बेहतर होता है।
  • अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह चाय शरीर के दर्द और सूजन को कम करती है।
  • जीरे, अदरक और सौंफ में गैस को दूर करने वाले गुण होते हैं। यह डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करती है।
  • यह चाय वजन कम करने में भी सहायक है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो दिन में एक बार इसे जरूर पिएं।
  • इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और गट और शरीर में किसी भी जगह मौजूद इंफ्लेमेशन कम होता है।

यह भी पढ़ें-डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

घर पर कैसे तैयार करें यह चाय?

Is jeera and ajwain water good for acidity

सामग्री

  • जीरा- 1 टीस्पून
  • अजवाइन- आधा टीस्पून
  • धनिया- 1 टीस्पून
  • सौंफ- आधा टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • आपकी हेल्दी चाय तैयार है।

यह भी पढ़ें- तनाव को कम करने में मदद करेगी दादी मां की बताई यह चाय

सेहतमंद रहने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। हालांकि, आपको इनका इस्तेमाल एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP