पीरियड के दिनों में और इससे पहले, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से शरीर में कई लक्षण भी नजर आने लगते हैं। सिर में दर्द, शरीर में दर्द, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज और ब्रेस्ट पेन जैसी कई चीजें, पीरियड्स के पहले या उस दौरान होती हैं। इन लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि इनका महिलाओं की सेहत से सीधा संबंध है। अक्सर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं। लेकिन, असल में पीरियड के दौरान आपको दर्द कितना हो रहा है, फ्लो कैसा या पीएमएस में कितनी मुश्किल हो रही है, ये सारी चीजें महिलाओं की सेहत से जुड़े गहरे राज खोलती हैं।
मेंस्ट्रुएशन से पहले या इन दिनों मे कुछ महिलाओं में ब्रेस्ट में दर्द या सूजन होती है। ऐसा किस वजह से होता है और इसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानरकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीरियड के दिनों में क्यों होता है ब्रेस्ट में दर्द?
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड के दिनों में ब्रेस्ट पेन प्रोलैक्टिन के लेवल के बढ़ने के कारण होता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बदलाव के कारण भी ऐसा हो सकता है। कई महिलाओं में पीएमएस में यह दिक्कत होती है। वहीं, कई बार यह समस्या पीरियड के 5-7 दिनों में होती है और फिर अपने आप ठीक हो जाती है। कई बार ओव्युलेशन के समय भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड के दर्द को कम कर सकता है नानी मां का बताया यह लड्डू
पीरियड्स में होने वाले ब्रेस्ट पेन में कम करने के लिए पिएं यह चाय
- पीरियड्स में होने वाले ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए, शरीर में प्रोलैक्टिन के लेवल को बैलेंस करना जरूरी है।
- चेस्टबेरी, अतिरिक्त प्रोलैक्टिन रिसिप्टर को ब्लॉक करने में मदद करती है।
- अदरक, प्रोलैक्टिन सीक्रेशन को कम करती है। साथ ही, यह इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है।
- पीरियड के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग को कम करने में भी यह फायदेमंद है।
- दालचीनी, इंफ्लेमेशन को कम करती है और ब्रेस्ट पेन को कम करने का काम करती है।
- हल्दी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और प्रोलैक्टिन के लेवल को कम करने के लिए जरूरी है।
पीएमएस या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट के दर्द को कम करेगी यह चाय
सामग्री
- चेस्टबेरी टी- 1 टीस्पून
- दालचीनी- 1 चुटकी
- अदरक- आधा इंच
- हल्दी- चुटकी भर
विधि
- सभी चीजों को पानी में मिलाकर आधा रह जाने तक उबालें।
- इसे पीरियड की डेट से लगभग 10-12 दिन पहले से पीना शुरू करें।
पीरियड के दिनों में होने वाले बदलावों का, महिलाओं की सेहत से गहरा संबंध है। इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों