इन दिनों कुकिंग करने के लिए कई तरह के ऑयल का इस्तेमाल किया जाने लगा है। एक वक्त था जब खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता था और भी देसी स्टाइल में निकला हुआ। मगर अब तो दर्जनों कुकिंग ऑयल मार्केट में मौजूद हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत देने का भी वादा करते हैं। जैसे इन दिनों एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का काफी ट्रेंड है।
यह ऑयल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इस तेल में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आपने भी खाना पकाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल जरूर किया होगा।
View this post on Instagram
मगर क्या आप जानते हैं कि यह तेल इंडियन कुकिंग के लिए सही नहीं हैं? जी हां, अगर आप ज्यादा मात्रा में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। और यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा अपने इंस्टाग्राम पर बता रही हैं।
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना क्यों नहीं पकाना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का कहना है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तेल को पकाने से एंटी-ऑक्सीडेंट साइड इफेक्ट छोड़ने लगते हैं। इसकी वजह से शरीर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
एक्सपर्ट का कहना है कि इंडियन कुकिंग में खाने को पकाने के लिए तेज आंच लगाई जाती है। साथ ही, तेल को काफी देर तक गर्म होने के लिए छोड़ दिया जाता है। जिसकी वजह से एक्स्ट्रा वर्जिन कुकिंग ऑयल में कई पोषक तत्व खराब हो जाते हैं और यह ब्लड प्रेशर लेवल को प्रभावित कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-
स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना पकाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इस तेल को पकाने से कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, स्किन पर साइड इफेक्ट दिखा सकते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर खुजली, जलन और दाग निकल सकते हैं।
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल कैलोरी से भरपूर होता है, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको कई तरह के फायदे और नुकसान पहुंच सकते हैं।
डीप फ्राई के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल क्यों अच्छा नहीं?
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इसका इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग या कम आंच पर खाना पकाने के लिए बेहतर होता है। मगर जब बात डीप फ्राई की आती है, तो यह तेल एक अच्छा विकल्प नहीं है।
इसकी वजह स्मोक पॉइंट है, जो कम होता है। बता दें स्मोक पॉइंट उस तापमान को कहते हैं, जिस पर तेल से धुआं उठने लगता है और वह जलने लगता है। डीप फ्राई करते समय तेल का तापमान बहुत अधिक होता है, जिससे एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल जल्दी जल जाता है।
इससे तेल का स्वाद कड़वा हो सकता है और इसमें हानिकारक तत्व भी बन सकते हैं। यही कारण है कि डीप फ्राई के लिए ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे कि रिफाइंड ऑयल या वेजिटेबल ऑयल।
सेहत के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का नुकसान
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा सही तरीके से करना जरूरी है। जब इस तेल को बहुत ज्यादा गरम किया जाता है, जैसे डीप फ्राई करते समय, तो इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-
ज्यादा तापमान पर यह तेल जलने लगता है। इससे हानिकारक पदार्थ भी निकल सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कम आंच पर खाना पकाने या सलाद ड्रेसिंग के लिए करना चाहिए, ताकि उसे सेहतमंद फायदे मिल सकें।
वहीं, अगर आप चाहें तो स्किन के पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आप चेहरे पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। इस तेल को खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। यह तेल मानसिक तनाव को कम करके डिप्रेशन के लक्षणों से राहत दिलाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों