भारतीय घरों में सुबह नाश्ते के दौरान लोग ब्रेड खाना काफी पसंद करते हैं। ब्रेड की मदद से सैंडविच से लेकर ब्रेड पोहा, टोस्ट व अन्य कई तरह की रेसिपीज बनाते हैं। हालांकि, अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो यकीनन आपके मन में यह सवाल अवश्य आता होगा कि आपके लिए किस ब्रेड का सेवन करना ज्यादा अच्छा है।
दरअसल, इन दिनों मार्केट में कई तरह की ब्रेड अवेलेबल हैं। इनमें से ब्राउन ब्रेड और आटा ब्रेड दोनों को ही व्हाइट ब्रेड की अपेक्षा में काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर बात वेट लॉस के लिए इन दोनों ब्रेड में से किसी एक को चुनने की हो, तो यकीनन काफी कंफ्यूजन होती है।
हो सकता है कि आप भी अक्सर यह सोचती हों कि आप किस ब्रेड का सेवन करें। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि वेट लॉस के लिए आपको किस ब्रेड को चुनना चाहिए-
यूं तो ब्राउन ब्रेड और आटा ब्रेड दोनों में ही आटे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्राउन ब्रेड में केवल 30 प्रतिशत ही आटा होता है और लगभग 70 प्रतिशत तक मैदा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आटा ब्रेड में लगभग 50-60 प्रतिशत आटा होता है, जबकि केवल 40 प्रतिशत मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण आटा ब्रेड को ब्राउन ब्रेड की अपेक्षा कहीं अधिक बेहतर माना जाता है।(हरी मटर के फायदे)
जब बात वेट लॉस की होती है तो हमेशा ऐसे फूड का चयन करने की सलाह दी जाती है, जिसमें फाइबर कंटेंट अधिक हो। इस लिहाज से भी आटा ब्रेड का सेवन करना अच्छा माना जाता है। चूंकि, आटा ब्रेड में गेंहू से बने आटे की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण उसमें फाइबर भी अधिक होता है। वहीं, ब्राउन ब्रेड में फाइबर लगभग ना के बराबर ही होता है।
इसे भी पढ़ें-वेट लॉस के लिए ग्रीन टी या प्रोटीन शेक, किसका करें सेवन
अगर आप डायबिटीक हैं या वेट लॉस करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर भी ध्यान देना चाहिए। चूंकि आटा ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए जब आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है और आपको लगातार एनर्जी मिलती रहती है। वहीं, व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण यह तेजी से बॉडी के शुगर लेवल को बढ़ाता है। जिससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और फिर वह एकदम से कम हो जाती है। ऐसे में आपको फिर से भूख लगती है।(इन रेसिपीज से वजन होगा कम)
वहीं, अगर बात कैलोरी काउंट की हो तो ऐसे में ब्राउन ब्रेड और आटा ब्रेड में बहुत अधिक अंतर(व्हाइट और ब्राउन ब्रेड में अंतर)नहीं होता है। इसलिए, अगर आप सिर्फ कैलोरी को देखकर ब्रेड का चयन करती हैं तो हो सकता है कि आपको शायद इन दोनों में कुछ खास अंतर नजर ना आए।
अब सवाल यह उठता है कि ब्राउन ब्रेड या आटा ब्रेड में से किसका सेवन किया जाए। ये दोनों ही ब्रेड यकीनन काफी हेल्दी हैं। लेकिन अगर आप सच में वेट लॉस करना चाहती हैं तो ऐसे में आटा ब्रेड का सेवन करना यकीनन काफी अच्छा है। इसमें अपेक्षाकृत अधिक पोषक तत्व व फाइबर होता है। साथ ही, आटा अधिक होने के कारण यह हेल्थ के लिए भी कई मायनों में अच्छा है।
इसे भी पढ़ें-सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये डाइट प्लान
तो अब आप भी वेट लॉस के लिए ब्राउन ब्रेड की जगह आटा ब्रेड को चुनें और अपनी हेल्थ का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।