पीरियड डेट से 10 दिन पहले पी लें ये खास तरह का ड्रिंक, कठिन दिन हो जाएगा आसान

पीरियड्स के दर्द के कारण आप भी बिस्तर पकड़ लेती हैं? एक्सपर्ट के बताए ये घरेलू उपाय इस समस्या से निपटने में मदद करेंगे।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-20, 12:00 IST
home remedies for periods cramp

Fastest Way To Relieve Menstrual Cramps :महिलाओं को हर महीना पीरियड्स से गुजरना पड़ना है। पीरियड्स के वो पांच हर महिला के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हर महीने महिलाओं को तेज दर्द , ऐंठन से गुजरना पड़ता है। कई बार तो पीरियड्स का दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि महिलाएं बिस्तर पकड़ लेती हैं। स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए काफी दिक्कत हो जाती है। दो दिन तक किसी भी तरह की गतिविधि करने में दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम इसका एक बहुत ही कारगर इलाज लेकर आए हैं।

डायटीशियन लवलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दर्द को दूर करने के लिए घरेलू उपाय बताए हैं। डायटीशियन के मुताबिक घरे में रखी कुछ चीजें आपके दर्द की दवा बन सकती है। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय

पीरियड्स क्रैंप्स दूर करने में फायदेमंद है केसरिया वाटर (Best home remedies for menstrual cramps)

best home remedies for menstrual crampsएक्सपर्ट इस समस्या से बचने के लिए केसरिया पानी पीने की सलाह देती हैं। नाम से तो आप सब समझ गए ही होंगे कि इसमें केसर (केसर के फायदे) का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन इसमें सिर्फ केसर नहीं बल्कि किशमिश का भी इस्तेमाल होता है।आइए जानते हैं किस तरह से इस ड्रिंक को तैयार किया जा सकता है।

केसरिया वाटर की सामग्री

  • काली किशमिश 7-8
  • केसर के धागे - 2 से 3
  • पानी- आधा कप

केसरिया वाटर कैसे तैयार करें?

  • सभी सामग्री को आधे कप पानी में डाल कर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह पानी का रंग बदल जाएगा
  • आप इस पानी को पीरियड साइकिल के 10 दिन पहले पिएं।

यह भी पढ़ें-Hair Fall In Menopause: मेनोपॉज के कारण झड़ने लगे हैं बाल? ये उपाय दिलाएंगे इस समस्या से निजात

केसरिया वाटर के फायदे

which drink is best for cramps

एक्सपर्ट के मुताबिक किशमिश में फाइबर की मात्रा होती है जो नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करती है। ये पाचन क्रिया को सही रखती है। इसके साथ ही ये आयरन (इस टिप्स से दूर करें आयरन की कमी) की कमी भी दूर करती है। वहीं केसर सीरोटोनिन हार्मोन का स्राव बढ़ाता है जिससे पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग से छुटकारा मिलता है। इस पानी को पीने से पीएमएस में ब्लोटिंग और सिर दर्द से छुटकारा मिलेगा। क्रैंप्स और हैवी फ्लो की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के लक्षणों से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे काम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP