प्रेग्नेंसी के समय और प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। बच्चे के जन्म के बाद नई मां के शरीर को तेजी से रिकवरी की जरूरत होती है। सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी एक बड़ी चुनौती हो सकती है। ऐसे में सही आहार और पोषण का लेना बेहद जरूरी है। अगर आप एक न्यू मॉम हैं और आप अपनी डाइट में कुछ खास शामिल करके सेहत को बनाए रखना चाहती हैं, तो मोरिंगा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है, और इसके फायदे पोस्टपार्टम रिकवरी में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोरिंगा क्या-क्या फायदा पहुंचा सकता है।एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
न्यू मॉम डाइट में शामिल मोरिंग
प्रसव के दौरान महिलाओं को ब्लड लॉस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मोरिंगा पोस्टपार्टम एनीमिया से लड़ने में मदद कर सकता है। मोरिंगा में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर कर सकती है और शरीर को अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।
मोरिंगा में विटामिन सी ,ए और ई के साथ-साथ कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो नई मां को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है, मूड में भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-त्वचा के लिए कमाल कर सकता है टोमेटो शॉट
मोरिंगा लैक्टेशन को सपोर्ट करता है। इससे दूध का उत्पादन बढ़ता है। यह नेचुरल रूप से गैलेक्टगॉग की तरह काम करता है, जो मां के दूध को बढ़ाता है।जब दूध की मात्रा में सुधार होता है, तो बच्चे का पेट ठीक प्रकार से भरता है और उसकी पोषण की जरूरतें भी पूरी होगी
ऐसे करें मोरिंगा का इस्तेमाल
View this post on Instagram
- आप मोरिंगा की पत्तियों और पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है।
- मोरिंगा के पत्तों को सब्जी या सूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके अलावा मोरिंगा की चाय भी पी जा सकती है।
यह भी पढ़ें-छाती में जमे बलगम के लिए रामबाण है यह देसी बर्फी, बड़े-बुजुर्ग भी मानते हैं फायदेमंद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों