आयुर्वेद के मुताबिक इस तरह से खाएंगे आंवला तो मिलेगा ज्यादा फायदा

क्या आपको मालूम है कि आंवला खाने का सही तरीका क्या है। दरअसल आयुर्वेद में आंवले में नमक मिलाकर खाना चाहिए।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-27, 17:39 IST
image

प्रकृति ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थों से नवाजा है, उनमें से एक है आंवला, इसे सेहत के लिए हर लिहाज से सही माना जाता है। आयुर्वेद में इसका बड़ा महत्व है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लेवोनॉयड्स वगैरह वगैरह।

अक्सर हम लोग आंवला बालों की सेहत सुधारने के लिए डाइट में शामिल करते हैं। इसे या तो हम जूस के तौर पर पीते हैं या फिर अचार बनाकर खाते हैं लेकिन आज हम आपको आयुर्वेद के मुताबिक इसे डाइट में शामिल करने का तरीका बता रहे हैं। अगर आप आयुर्वेदिक तरीकेसे इस डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है।

आंवला खाने का सही तरीका क्या है?

high-angle-view-green-fruits-white-background_1048944-8135888

दरअसल इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नांबी नंबूदिरि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर जानकारी साझा की है। तो चलिए जानते हैं आयुर्वेद में किस तरह से आंवले का सेवन करना चाहिए।

एक्सपर्ट बताते हैं कि सभी किस्म के देसी और लोकल आंवले को इकट्ठा करके एक बरनी में डालना चाहिए। इसमें नमक डालकर इसे प्रिजर्व करें और हर रोज एक-एक आंवला खाएं। इससे आंवला को आप सालभर के लिए स्टोर कर सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर के वात पित्त कफ को संतुलन बनाए रखने में आंवला बहुत मदद करता है लेकिन इसे संयमित मात्रा में लिया जाए तब। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमेशा छोटे साइज के आंवले चुनें। एक्सपर्ट बताते हैं कि आंवला में सभी तरह के रस होते हैं सिवाए नमक के, इसलिए आपको नमक के साथ ही इसका सेवन हर रोज करना चाहिए, आंवले में ऐले गुण होते हैं जैसे एक मां अपने बच्चे की रक्षा करती है।

यह भी पढ़ें-गिरते तापमान और बढ़ते प्रदूषण के बीच इम्यूनिटी बूस्ट करेंगे ये हेल्दी सूप

आंवला को शहद के साथ खाया जा सकता है,यह स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है और इसके सेवन मे कोई आपत्ति नहीं हालांकि बिना नमक के आंवला अधूरा होता है। आंवले को फायदे के लिए खाना चाहते हैं तो कभी भी इसमें मिर्च तेल डालकर, अचार बनाकर न खाएं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में घर पर बनाकर खाएं नानी मां की बताई यह पिन्नियां, दूर रहेंगे 10 रोग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP