क्या आप 30 की उम्र को पार कर चुकी हैं?
क्या आपके चेहरे में बदलाव दिखाई देने लगा है?
क्या आपको थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकावट महसूस होती है?
तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है।
उम्र के साथ-साथ हमारी बॉडी की जरूरतें भी बदलती हैं। जी हां बॉडी को ठीक से काम करने के लिए उम्र के हर पड़ाव पर खाने की अलग-अलग चीजों की जरूरत होती है। इसलिए हमें उम्र के हिसाब से अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, बढ़ती उम्र के साथ बॉडी में बहुत से बदलाव आते हैं जैसे थकान व कमजोरी, हड्डियों में दिक्कत, जोड़ों में दर्द, चेहरे और बालों में बदलाव, हीमोग्लोबिन और कैल्शियम की कमी है।
यह सारी समस्याएं खासतौर पर महिलाओं को बेहद परेशान करती हैं। ऐसे में डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि खुद को बढ़ती उम्र में भी हेल्दी बनाया जा सके। अक्सर हम उम्र के बढ़ने से अपनी पहली वाली डाइट को ही बरकरार रखती है लेकिन ऐसा न करें। 30 की उम्र पार करने के बाद कुछ चीजों से परहेज करना बेहद जरूर होता है ताकि लंबे समय तक आप हेल्दी लाइफ जी सकें। आइए MY22BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर प्रीति त्यागी जी से जानें कि 30 की उम्र के बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
प्रीति त्यागी जी का कहना है, ''सभी प्रोसेस्ड फूड्स को ना कहें क्योंकि उनमें हानिकारक केमिकल और अनचाही एक्सट्रा शुगर हो सकती हैं जिसे शरीर द्वारा पचाना वास्तव में कठिन हो जाता है। साथ ही, वे बेहद हानिकारक होते हैं और हमारे पेट के स्वास्थ्य को कमजोर करते हैं और बदले में हमारी हड्डियों, तंत्रिका तंत्र को कमजोर करते हैं और हमारे हार्मोनल स्वास्थ्य को भी खराब करते हैं।''
फ्लेवर्ड दही
यूं तो दही हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है और इसे खाने से हमारी बॉडी को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। और हर उम्र की महिला को अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और महिलाओं में कैल्शियम की कमी बहुत ज्यादा पाई जाती है। लेकिन 30 की उम्र के बाद फलेवर दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा शुगर होती है। आपको शायद इस बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन फ्लेवर्ड में चॉकलेट की तुलना में बहुत अधिक चीनी होती है। अगर आप लंबे समय तक जवां बनी रहना चाहती हैं तो आज से ही इसे छोड़ दें।
इसे जरूर पढ़ें:सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें आयुर्वेदिक सुपरफूड
सोया सॉस
आजकल हानिकारक केचप और मेयोनेज की जगह पर हमें सोया सॉस लेना शुरू कर दिया है। निश्चित रूप से, तली हुआ सोयबीन की सॉस मेयोनेज की तरह हानिकारक नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह से सेफ है इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इसमें सोडियम नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो म्यूकस मेम्ब्रेन पर असर करती है, जिससे किडनी में स्टोन बनता है और जोड़ों में नमक के जमाव को बढ़ावा मिलता है।
पॉपकॉर्न
बेशक, कॉर्न से आपकी हेल्थ को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन तब जब इसे हेल्दी तरीके से बनाया जाए। बहुत ज्यादा नमक और बटर मिलाकर बनाने वाली तकनीक हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। साथ ही इसमें बहुत ज्यादा चीनी होती है और इसे बनाने के लिए पाम ऑयल और सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल होता है जो आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है!
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
जो महिलाएं अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहती हैं उन्हें हमेशा मीठे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इसमें बड़ी अधिक मात्रा में चीनी और कैंसरजन्य डाई होते हैं, जो महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन सकते हैं।
डिब्बाबंद सब्जियां
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट से नमक को कम कर देना चाहिए। लेकिन डिब्बाबंद सब्जियों में बहुत ज्यादा नमक होता है जो त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां आने लगती हैं। इसके अलावा, यह नॉर्मल ब्लड प्रेशर पर नेगेटिव असर डालता है। इसके लिए डिब्बाबंद फूड का उपभोग करना विशेष रूप से खतरनाक है, जिसमें कैंसर, इनफर्टिलिटी और मोटापे का कारण बनने वाले केमिकल को शामिल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:Ladies के लिए किसी magic से कम नहीं है ये 5 तरह की दालें
चिप्स
यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि आलू के चिप्स बनाने के लिए नेचुरल आलू की जगह आलू के आटे या विशेष आलू के फेल्क्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह आलू चिप्स की सबसे बुरी चीज नहीं है। इसके अलावा, चिप्स के उत्पादक स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें सोडियम ग्लूटामेट और विभिन्न सिंथेटिक चीजों को मिलाते हैं, जिससे चिप्स इतने क्रिस्पी और क्रीमी स्वाद के लगते हैं।
अगर आप भी 30 की उम्र को पार कर चुकी हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट से आज ही बाहर कर दें।आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों