PCOD की वजह से निकलने लगी है तोंद? रोज सुबह खाली पेट पिएं यह जूस

PCOD की वजह से पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ने लगती है। ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होता है। बेली फैट को कम करने के लिए, खाली पेट एक्सपर्ट का बताया जूस पिएं।

 

how to reduce pcod belly

PCOD Belly Fat: PCOD का असर महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है और PCOD में वजन कम करना भी आसान नहीं होता है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, वजन पर असर होता है। इस हेल्ध कंडीशन में वजन जितनी तेजी से बढ़ जाता है, उतनी ही मुश्किल से कम होता है। PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसमें शरीर में मेल हार्मोन टेस्टेस्टेरोन बढ़ जाता है और इसके कारण, महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर होता है। काफी महिलाएं, PCOD में बेली फैट से परेशान करती हैं। इस हेल्थ कंडीशन में पेट के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ने लगती हैं। इसे कम करने के लिए, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको एक खास जूस के बारे में बता रहे हैं, जो लटकी हुई तोंद को अंदर करने में मदद कर सकता हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD में बेली फैट को कम करने के लिए पिएं यह खास जूस

best way to consume amla

  • आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका जूस पीने से बेली फैट कम होने में मदद मिल सकती है।
  • आंवले मे एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसका जूस, वजन कम करने में मदद कर सकता है।
  • आंवला, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी दूर होती है।
  • इस जूस को पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है।
  • विटामिन-सी से भरपूर आंवला, शरीर को डिटॉक्स करने, खून साफ करने और इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

what can i mix with aloe vera for weight loss and body detox

  • एलोवेरा में विटामिन-बी, मिनरल्स, एंजाइम्स और एमीनो एसिड होते हैं।
  • इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न होता है।
  • इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है। ऐलोवेरा जूस, वजन कम करने में मदद करता है।
  • यह जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का भी काम करता है।

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए बनाएं यह जूस

benefits of eating aamla

सामग्री

  • आंवला- 1
  • ऐलोवेरा- 2 टीस्पून

विधि

  • आंवला और ऐलोवेरा जूस को मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।
  • आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।

यह भी पढ़ें- PCOD पर कैसे असर डालता है इंसुलिन रेजिस्टेंस? जानें

PCOD में लटकते हुए पेट को कम करने में यह जूस मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP