भारतीय रसोई में घी का एक बहुत बड़ा स्थान है। खाने में अगर घी का इस्तेमाल किया जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि, बहुत सारे लोग हैं, जो घी खाने से परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि घी में फैट होता है, इससे उनका मोटापा बढ़ सकता है। जबकि, पूरी तरह से यह सच नहीं है। घी खाने के कोई फायदे हैं और अगर इसमें लहसुन मिलाकर खाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। लहसुन और घी एक शक्तिशाली संयोजन बन जाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे के बारे मेंRakshita Mehra, Nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals, Noida जानकारी साझा कर रही हैं।
रोज घी और लहसुन खाने के ये 6 फायदे नहीं जानते होंगे आप
- लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इस संयोजन से शरीर में इनफेक्शन और बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा मिलती है।
- लहसुन में जहां एलिसिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए जाता है । वहीं, घी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
- लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करता है, वहीं घी पेट की अंदरूनी सतह को चिकनाई प्रदान करता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है।घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है जो कोलन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है।
- घी और लहसुन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- यह मिश्रण वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। इनका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है और वजन संतुलित रहता है।
- लहसुन और घी का मिश्रण खाने से त्वचा और बालों को फायदा मिलता है। स्किन ग्लोइंग बनती है और हेयर फॉल कम होता है। घी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है।वहीं, लहसुन में सल्फर पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें-इफ्तार के दौरान न करें ये गलतियां, पेट बन सकता है गैस का गुब्बारा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों