herzindagi
image

इन 7 डिटॉक्स वॉटर में छिपा है महिलाओं की हर मुश्किल का हल, रोज सुबह 1 जरूर पिएं

एक्सपर्ट के बताए इन 7 डिटॉक्स वॉटर में महिलाओं की कई मुश्किलों का हल छिपा है। हफ्ते के अलग-अलग दिन इन अलग-अलग डिटॉक्स वॉटर को पिएंगी, तो शरीर में बदलाव महसूस होंगे।
Editorial
Updated:- 2025-08-09, 23:53 IST

महिलाओं की सेहत के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है। शरीर में जमा टॉक्सिन्स कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ऐसे में शरीर का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए इन 7 डिटॉक्स वॉटर में महिलाओं की कई मुश्किलों का हल छिपा है। हफ्ते के अलग-अलग दिन इन अलग-अलग डिटॉक्स वॉटर को पिएंगी, तो शरीर में बदलाव महसूस होंगे। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

मेथी के बीजों का पानी

मेथी के बीजों का पानी, शरीर को डिटॉक्स करता है। यह ब्लड शुगर लेवल और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है और स्किन से जुड़ी दिक्कतों से निजात मिलती है।

धनिये के बीजों का पानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

धनिये के बीजों का पानी, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ठंडक देता है। इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और यूटीआई में भी राहत मिलती है।

दालचीनी का पानी

dalchini for weight loss

दालचीनी, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है। खासकर, पीसीओएस से परेशान महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह डिटॉक्स वॉटर, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में राहत दिलवाता है।

चिया सीड्स का पानी

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है। इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेश को बेहतर बनाता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, स्किन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करके चेहरे को साफ करते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूती दे सकता है।

अजवाइन-जीरा पानी

अजवाइन और जीरे का पानी, डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों की छुट्टी कर सकता है। इससे पेट में गैस नहीं बनती है, पेट खुलकर साफ होता है और ब्लोटिंग नहीं होती है। यह पानी पीरियड्स को नियमित बनाने और इन दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।

सौंफ-जीरा पानी

fennel tea for digestion in summer
सौंफ और जीरे का पानी, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों को कम करता है। यह पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह पानी, हार्मोन्स को बैलेंस कर सकता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

किशमिश का पानी

किशमिश का पानी, शरीर में खून की कमी दूर करता है। इससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और शरीर को ताकत मिलती है। यह पानी, पीरियड्स से जुड़ी सारी दिक्कतों के लिए काल है और हार्मोनल इंबैलेंस दूर करने में मददगार है।

 

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर क्या बदलाव होते हैं?

 

हफ्ते के अलग-अलग दिन खाली पेट इन डिटॉक्स वॉटर को पीने से फायदा होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।