सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी सही खान-पान है। हमारी डाइट में ही सेहतमंद रहने का राज छिपा है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे पाचन, वजन, स्किन और बॉडी के बाकी फंक्शन्स पर होता है। खान-पान में लापरवाही, अनहेल्दी ईटिंग या लाइफस्टाइल का खराब होना हमें बीमार कर सकता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, पाचन खराब होता है, मोटापा बढ़ सकता है और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप खाली पेट खाएंगी तो बीमारियां दूर रहेंगी और आप एक अच्छी और हेल्दी लाइफ जी पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
खाली पेट 5-7 करी पत्ता चबाना काफी फायदेमंद होता है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। करी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे स्किन हेल्थ में सुधार होता है और बालों का झड़ना कम होता है। रोजाना करी पत्ते चबाने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है और डायबिटीज भी कंट्रोल होती है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
बादाम गुणों की खान है। खाली पेट 5-7 भीगे हुए बादाम खाना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। बादाम में फाइबर और प्रोटीन होता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह हार्ट हेल्थ, स्किन और ब्रेन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।
रोजाना खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। यह फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। इससे पेट फूलना, गैस, और कब्ज जैसी दिक्कतें कम होती हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करने और बीपी को कंट्रोल करने में भी यह मदद करता है।
खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन या तुलसी की पत्तियों का पानी उबालकर पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है। इससे पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, तनाव कम होता है, हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और मौसमी इंफेक्शन्स से भी बचाव होता है। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों को दूर करने में यह फायदेमंद है।
खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने और इसका पानी पीने से महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, स्किन हेल्थ में सुधार होता है, चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर और खून की कमी दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए इन 4 चीजों को बनाएं अपनी सच्ची सहेली, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
इन सुपरफूड्स को खाली पेट डाइट में शामिल करने से आप हेल्दी और अच्छी लाइफ जी पाएंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।