ये हैं वे 5 खाद्य पदार्थ जिन्हें अक्सर गलत तरीके से खाते हैं लोग

अच्छा खाना जितना जरूरी है, उतना जरूरी सही ढंग से खाना भी है। कुछ ऐसे फूड आइटम्स हैं, जिन्हें हम लोग गलत तरीके से खाते हैं। चलिए उनके बारे में जानें।

Foods You are Eating Wrong Way

'आपका शरीर, आपका मंदिर है', यह फ्रेज आपने कई बार सुना होगा। इसका मतलब यह है कि हमारा शरीर हमारा नहीं बल्कि ईश्वर का है और इसलिए इसे फिजूल आदतों, अशुद्धियों से मुक्त और शुद्ध रखना चाहिए। ऐसे में खानपान भी इसका एक जरूरी हिस्सा है। जब आप अच्छा खाएंगे तो आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आप अच्छा सोचेंगे। इसके साथ ही जरूरी है कि आपको सही ढंग से खाना भी आता हो। हममें से अधिकतर लोगों की जीवनशैली इतनी बिगड़ चुकी है किहम सही समय पर सही खाना कभी नहीं खाते।

बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिन्हें हम लोग गलत तरीके से खाते हैं। अब गर्मागर्म रोटी किसे पसंद नहीं होती, लेकिन इसे खाने का सही तरीका क्या आपको मालूम है?

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप भी गलत तरीके से खाते आए हैं। इसे पूरा पढ़कर आप भी अपनी आदतों को सुधार सकते हैं। चलिए फिर जानते हैं ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में।

शहद

how to eat honey in right way

इसका मीठा स्वाद (रस), पाचन तंत्र पर गर्म करने की क्रिया और पाचन के बाद का मीठा प्रभाव (विपका) शहद को कफ और वात के लिए आंतरिक रूप से शांत करता है। इसका अत्याधिक सेवन पित्त को बढ़ा सकता है। इसकी तासीर के कारण इसे गर्म मौसम में नहीं खाया जाता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए शहद का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन गलत तरीके से। गर्म पानी में शहद डालकर पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी के साथ शहद मिलाने से वो टॉक्सिक हो जाता है, जिससे फायदा मिलने की जगह नुकसान हो सकता है।

रोटी

how to eat chapati in right way

क्या रोटी के खाने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगता है? क्या आपका पेट रोटी खाने के बाद खराब हुआ है? कई सारे लोग रोटी खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं। उसका कारण है रोटी को गलत तरह से खाना। दरअसल हम लोग रोटी को तवे से कच्चा निकालकर ही सेंक लेते हैं, जो इसे बाहर से तो पका देता है लेकिन अंदर से कच्चा रखता है। रोटी के लिए आटे को अच्छी तरह से गूंथना चाहिए और लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए। साथ ही इसे हमेशा तवे पर ही सेककर पकाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: खाने की ये 5 आदतें आपको रखेगी सेहतमंद, रहेंगी बीमारियों से दूर

लाल मिर्च पाउडर

how to eat chilli powder in right way

खाने में लाल मिर्च पाउडर न हो तो खाने में मजा बिल्कुल नहीं आता है। बिना लाल मिर्च के खाने का स्वाद एकदम अधूरा लगता है। हममें से अधिकतर लोग खाने को स्पाइसी बनाने के चक्कर में ज्यादा लाल मिर्च डाल देते हैं, लेकिन यह आपके पेट को अंदर से नुकसान पहुंचाती है। इसकी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी के कारण, इसका अत्याधिक सेवन करने से आपको पेपटिक अल्सर और पाइल्स की समस्या हो सकती है। आप लाल मिर्च को हमेशा मॉडरेशन में लें या फिर उसकी जगह हरी मिर्च या काली मिर्च का सेवन करें।

केला

how to eat banana in right way

पोषण तत्वों से भरपूर केला एक ऐसा फल है, जिसे स्वास्थ्यवर्धक कहा जाता है। इसे फ्रूट सलाद में, शेक या डेजर्ट आदि में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप बाजार से केला खरीदते वक्त कच्चे केले खरीदते हैं? क्या आपको पता है कि इस तरह के कच्चे केले आपके लिए कितने नुकसानदायक हो सकते हैं? आपका शरीर पके हुए केले की तुलना में कच्चे केले को पचाने में ज्यादा समय लगाता है और इस कारण आपके पाचन तंत्र में प्रेशर बिल्ड होने लगता है। नियमित रूप से कच्चा केला खाने से आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि समस्याएं हो सकती हैं। कच्चा केला अगर खरीद भी लिया है तो उसे पहले पका लें और तब खाएं।

प्याज

how to eat onion in right way

क्या आपको पता है कि लोग प्याज और लहसुन को फास्ट में खाने से क्यों बचते हैं? दरअसल, प्याज तामसिक प्रकृति का होता है। प्याज एल-ट्रिप्टोफैन में समृद्ध होता है। यह एक तरह काअमीनो एसिड है जो नेचुरल सेडेटिव के रूप में कार्य करता है। इसके अतिरिक्त भारतीय ग्रेवी में प्याज तो डाला ही जाता है। तेल में प्याज को ज्यादा भूनने से यह तेल ज्यादा सोख लेता है और फिर आपके पेट में जाकर उसे रिलीज करता है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। प्याज को आप कम मात्रा में अपने सलाद मे लेना ज्यादा बेहतर रहता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार खाने की इन गलत आदतों पर आपको भी ध्यान देना चाहिए

अगर आप भी इन चीजों को अब तक इसी तरह खाते आए हैं, तो अपनी आदतों को थोड़ा सा बदलें। इस तरह ये फूड आइटम्स आपके लिए फायदेमंद ही साबितं होंगे।

हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूले और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP