इफ्तार में पिएं ये 4 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, दिनभर की थकान हो जाएगी दूर

इफ्तार का वक्त होते-होते,शरीर में एनर्जी और पानी की कमी होने लगती है। शरीर थक कर चूर हो जाता है। ऐसे में इफ्तार के वक्त आप इन ड्रिंक्स को पीकर खुद को एनर्जेिटक फील करा सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-05, 17:54 IST
image

रमजान में 30 दोनों का रोजा रखा जाता है और रोज के दौरान कुछ भी खाने और पीने की मनाही होती है। पूरे दिन रोजा रखने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में इफ्तार के समय आप रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करके खुदको एनर्जेटिक फील करा सकते हैं। आज हम आपको इफ्तार के लिए कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

खजूर शेक

khajoor shake

इफ्तार के वक्त आप खजूर शेक पी सकते हैं। खजूर में नेचुरल शुगर और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। वहीं, दूध ऊर्जा का स्रोत है। ऐसे में इस शेक का सेवन करने से दिनभर की थकावट दूर करने में मदद मिलती है। शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है

कैसे बनाएं खजूर शेक

  • खजूर को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • ठंडे दूध में बीज निकालकर खजूर डालें और ब्लेंड कर लें।
  • मिठास के लिए शहद मिलाएं।
  • तैयार है आपका ठंडा- ठंडा खजूर शेक

खस का शरबत

khus sharbat

इफ्तार में आप खस का शरबत भी पी सकते हैं। खस का शरबत हाइड्रेशन का एक बेहतरीन स्रोत है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। पेट को ठंडक भी पहुंचाता है।

कैसे बनाएं?

  • गिलास ठंडे पानी में 1 या 2 चम्मच खस सिरप डालें।
  • इसमें पुदीने की पत्तियां और काला नमक डाल कर मिलाएं।
  • तैयार है आपका खस का शरबत

पुदीना नींबू ड्रिंक

इसके अलावा, इफ्तार में आप पुदीना-नींबू वाला हाइड्रेटिंग ड्रिंक भी पी सकते हैं। यह डिहाइड्रेशन को दूर करता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। और पाचन को भी सुधारता है।

कैसे बनाएं?

  • 1 गिलास ठंडे पानी में नींबू का रस डालें।
  • इसमें पुदीने की पत्तियां डालें।
  • चीनी और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
  • तैयार है पुदीना नींबू वाला ड्रिंक

यह भी पढ़ें-सहरी में पिएं ये 3 तरह की ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

मोहब्बत का शरबत

mohabbat ka sharbat

मोहब्बत का शरबत यह इफ्तार में पीने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। यह ड्रिंक तरबूज,दूध और रोज सिरप के संयोजन से तैयार किया जाता है। इससे शरीर को ताजगी मिलती है। थकान दूर होती है।

कैसे बनाएं?

  • 1 गिलास ठंडे दूध में 2 चम्मच रोज सिरप डालें।
  • इसमें कटे हुए तरबूज के टुकड़े डालें।
  • ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा ठंडा सर्व करें।


यह भी पढ़ें-रोज घी और लहसुन खाने के ये 6 फायदे नहीं जानते होंगे आप

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP