लैवेंडर चाय पीने के ये 3 फायदे अब तक नहीं जानते होंगे आप

चाय पीने के शौकीन हैं, तो एक बार लैवेंडर चाय पी कर देखिए। इससे सेहत को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। थकान दूर करने से लेकर अच्छी नींद तक लेने में यह चाय मदद कर सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-26, 12:00 IST
image

हम में से ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं, चाहे वो सुबह का वक्त हो या शाम। ताजगी के लिए लोग चाय ही पीते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी लैवेंडर चाय पी है? इसके जबरदस्त फायदे आपको हैरान कर सकते हैं। इससे शरीर को कई मायने में आराम और फायदा मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके 3 छुपे हुए फायदे बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

लैवेंडर चाय पीने के 3 जबरदस्त फायदे

benefits of lavender tea

थकान दूर करता है (Relieves fatigue)

लैवेंडर चाय पीने से आपकी थकान दूर हो सकती है। इसमें अरोमाथेरेपी एजेंट होते हैं, जो मस्तिष्क को शांत करने में मदद करते हैं। इसकी सुगंध ही सूंघकर मस्तिष्क सक्रिय होने लगता है। अगर आप थकान महसूस करते हैं या शारीरिक ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं,तो लैंवेंडर चाय आपको ताजगी का एहसास करा सकता है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है (Enhance Sleep Quality)

अगर आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं,तो आपको लैवेंडर की चाय पीनी चाहिए। यह मस्तिष्क को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह चाय आपको गहरी नींद में प्रवेश करने में सहायता करती है।

पीरियड क्रैम्प्स में आराम ( Menstrual Pain)

एक्सपर्ट के मुताबिक मासिक धर्म के दर्द को कम करने के लिए आप यह चाय पी सकती हैं। इसमें मांसपेशियों को आराम देने वाला एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुक्त कणों को नष्ट करते हैं और कई तरह के क्रॉनिक बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-त्वचा के लिए कमाल कर सकता है टोमेटो शॉट

fatigue

कैसे बनाएं चाय?

  • आप ताजे लैवेंडर फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं या लैवेंडर टी बैग का इस्तेमाल करें।
  • एक कप गर्म पानी में लैंवेंडर के कुछ फूल डालें या टी बैग रखें।
  • इसे 10 मिनट तक उबलने दें।
  • फिर उसे छानकर पिएं।

यह भी पढ़ें-फरवरी में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्‍खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP