Gut Health: कब्ज, गैस और अपच को दूर कर सकती हैं ये 3 ड्रिंक्स, डाइजेशन को बनाती हैं मजबूत

अगर आप अक्सर अपच, गैस, एसिडिटी, बदहजमी और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहती हैं, तो गट हेल्थ को सुधारने और पाचन को मजबूत करने के लिए इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें।
image

सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेस्टिव सिस्टम का ठीक से काम करना और गट हेल्थ का मजबूत होना जरूरी है। अगर आपको बार-बार गैस, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी अन्य दिक्कतें हो जाती हैं, तो यह सही नहीं है। इसका मतलब यह है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है और आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पाचन के ठीक न होने का असर, हमारे मूड, एनर्जी लेवल समेत कई चीजों पर होता है। खराब पाचन की वजह से शरीर को कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने, गट हेल्थ को सुधारने और शरीर को मजबूत बनाने में ये ड्रिंक्स मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

सौंफ का पानी

fennel seeds for belly fat
1 टीस्पून सौंफ के बीजों को 1 कप पानी में रातभर भिगो दें। इसे सुबह छानकर खाली पेट पिएं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, ब्लोटिंग कम होती है, शरीर डिटॉक्स होता है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। सौंफ में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे वजन भी आसनी से कम होता है। खासकर, पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में यह मदद करती है।

पालक का जूस

palak for brain health
1 कप पालक, आधा सेब और आधे खीरे को ब्लेंड करें। इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस, 1 चुटकी काला नमक और जीरा पाउडर मिलाएं। इसे छान लें और अगर जरूरत हो तो इसमें कुछ मात्रा में पानी मिला लें। यह आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर होता है। इससे एनर्जी बूस्ट होती है। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और डायबिटीज कंट्रोल होती है। जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

जीरे का पानी

jeera for gut health
1 टीस्पून जीरे को डेढ़ कप पानी में 5 मिनट तक उबालें। इसे गुनगुना ही पिएं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, वजन कम होता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। जीरा में थाइमोल होता है। यह पेट फूलने की दिक्कत को कम करता है।यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

गैस, अपच, ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में ये ड्रिंक्स मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP