तेजी से वजन कम करते हैं ये 3 आयुर्वेदिक फूड्स, जिम के बिना गल जाएगी चर्बी

क्‍या आप वजन को तेजी से कम करना चाहती हैं, लेकिन आपके पास जिम जाने का समय नहीं है? तो आप इन 3 आयुर्वेदिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा। 
image

बढ़ता वजन न सिर्फ आपकी शरीर की सुंदरता को कम करता है, बल्कि कई तरह की गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को भी जन्‍म देता है। इससे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फैटी लिवर, गॉलब्लैडर, हाई ब्‍लड प्रेशर, स्लीप एपनिया, स्ट्रोक, कैंसर और अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, बढ़ते वजन से मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे डिप्रेशन, चिंता और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

यह बात हम आपको कई बार बता चुके हैं और शायद आप यह सब जानती भी हैं, लेकिन ज्‍यादातर महिलाओं के मन में यही सवाल है कि वजन को तेजी से कम करने के लिए कौन-से उपाय आजमाने चाहिए? अगर आप भी वजन को कम करने वाले सबसे अच्‍छे उपायों की तलाश में है, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको 3 ऐसे आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएगी और इसकी जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्‍टर ऐश्‍वर्या संतोष ने इंस्‍टाग्राम से शेयर की है। इन पौष्टिक विकल्पों के साथ अपनी वेट लॉस जर्नी को आगे बढ़ाएं।

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''आजकल अनहेल्‍दी खान-पान, लंबे समय तक बैठकर काम करने और एक्‍सरसाइज की कमी के कारण ज्‍यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की वजह से कई दूसरी बीमारियां भी परेशान करती हैं। इसलिए, मोटापे से छुटकारा और वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट और फिटनेस प्‍लान अपनाते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके और पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजों को खाकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं।''

जौ से तेजी से कम होता है वजन

Barley for weight loss

जौ एक बहुमुखी अनाज है, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके कई फायदे हैं-

  • इसमें फाइबर ज्‍यादा होता है, जो डाइजेशन में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करता है।
  • इसमें कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

वेट लॉस के लिए जौ कैसे खाएं?

  • जौ को सूप या सलाद में डालकर खा सकते हैं।
  • इसकी सब्जियों के साथ खिचड़ी बना सकते हैं।
  • जौ के आटे से पराठा बना सकते हैं।
  • इसे सादे चावल या पुलाव या डोसा की तरह बनाकर खा सकते हैं।
  • चावल की तरह पकाने के लिए रात-भर भिगोएं। पानी और एक चुटकी नमक के साथ पकाएं। इसे छान लें और सब्ज़ी और करी के साथ खाएं।

शहद से कम होता है वजन

honey for weight loss

शहद वजन कम करने में मदद करता है। इसके कई फायदे हैं-

  • शहद नेचुरल मीठा होता है। इसका इस्‍तेमाल चीनी की जगह किया जा सकता है। इससे कैलोरी का सेवन कम होता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर ज्‍यादा कैलोरी बर्न करता है।
  • यह आपकी भूख को कंट्रोल करता है,‍ जिससे ज्‍यादा खाने की इच्‍छा कम होती है।
  • शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

वजन कम करने के लिए शहद कैसे खाएं?

  • गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर अपने दिन की शुरुआत करें। कृपया ध्यान दें कि गर्म पानी के साथ शहद न लें, यह टॉक्सिक हो जाता है।
  • आप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर नाश्ते में ले सकते हैं।
  • अदरक के रस में शहद मिलाकर सुबह के समय लिया जा सकता है।

कुलथी की दाल से तेजी से कम होता है वजन

Horse gram for weight loss

कुलथी की दाल में मौजूद गुण न सिर्फ वजन कम करने में मदद करते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके कई फायदे हैं-

  • इसमें मौजूद प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इस दाल को खाने से शरीर का फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
  • दाल में कैलोरी की कम मात्रा होती है, जो वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है।
  • दाल में फाइबर अच्‍छी मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

वजन घटाने के लिए कुलथी कैसे खाएं?

  • आप इसे दाल की तरह पका सकते हैं।
  • सब्जी की करी में मिला सकते हैं।
  • सूप बनाकर नाश्‍ते में ले सकते हैं।
  • पौष्टिकता बढ़ाने के लिए स्प्राउट्स के रूप में ले सकते हैं।

आप भी अपनी इन आयुर्वेदिक फू्ड्स को डाइट में शामिल करके वजन कम कर सकते हैं। इन फूड्स को खाने के अलावा हमेशा बैलेंस डाइट लें और रोजाना कुछ देर एक्‍सरसाइज भी करें। अगर आपको हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP