herzindagi
why asian countries loves soya sauce

आखिर क्यों एशियन देशों में पॉपुलर है सोया सॉस?

चाइनीज, कोरियन और जापानी डिश में सोया सॉस बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्यों क्या आपको पता है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-20, 16:08 IST

आपने देखा होगा कि हाका नूडल्स, सुशी, डिमसम आदि के साथ अक्सर रेस्तरां में सोया सॉस सर्व किया जाता है। एशियन देशों में सोया सॉस बहुत ज्यादा उपयोग में आता है। वहां यह सारी डिशेज में बेस फ्लेवर से लेकर कलर तक में इस्तेमाल होता है।

ऐसा मान लीजिए जैसे हम भारतीय नमक का इस्तेमाल करते हैं, यह स्वाद और फ्लेवर जोड़ने के लिए उनका नमक ही है। सोया सॉस एक बहुमुखी मसाला है जिसमें उमामी, मिठास और नमक का संतुलित स्वाद होता है। हर कल्चर में सोया सॉस में थोड़ा बदलाव होता है, लेकिन उसके बाद भी इनका बेस एकदम सेम होता है।

परंपरागत रूप से, सोया सॉस सोयाबीन (और कभी-कभी गेहूं) को एक कवक मिश्रण के साथ मिलाकर और फिर महीनों या वर्षों तक फर्मेंट करने से पहले सॉल्ट के साथ ब्राइन के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

क्या है सोया सॉस का इतिहास?

soya sauce history

सोया सॉस की उत्पत्ति चीन में हुई थी। इससे पहले जियांग नाम का फर्मेंटेड पेस्ट बनाया जाता है। यह पेस्ट फिश और नमक से बनता था। हान डायनसिटी के दौरान जियांग बनाने के लिए फिश का नहीं बल्कि सोयाबीन के पेस्टा का इस्तेमाल शुरू होने लगा।

इसके बाद 7वीं सेंचुरी में एक मॉन्क जब चीन से जापान लौटे तो अपने साथ इस रेसिपी को लेकर पहुंचे। इसके साथ ही दूसरे देशों में कोरिया और वियतनाम में भी यह लोकप्रिय होने लगा।

आखिर एशियन देशों में क्यों इस्तेमाल होता है सोया सॉस?

सोया सॉस या जियांगको चीनी व्यंजनों की एक बड़ी मात्रा में स्वाद के लिए मुख्य आधार माना जा सकता है। यह खाने को एक अलग फ्लेवर और रंग देता है। इतना ही नहीं यह प्रोटीन और मिनरल्स का समृद्ध स्रोत है और मोटापे और हाई ब्लेड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। चीन के साथ ही यह बाकी एशियाई देशो में मैरिनेड, सूप या सॉस में मेन इंग्रीडिएंट के रूप में शामिल होता है।

यह दुनिया के सबसे पुराने मसालों में से एक है। सोया सॉस बनाने की प्रक्रिया में मांस, सब्जियों और अनाज को नमक के साथ प्रिजर्व किया जाता था जिसके बाद सोयाबीन, पानी और नमक के साथ गेहूं को फर्मेंट किया गया। चीनी व्यंजनों में, सोया सॉस का उपयोग नमकीन-स्वादिष्ट स्वाद के लिए किया जाता है। यह न केवल एक रसोई का मसाला है बल्कि एक टेबल कॉन्डिमेंट भी है।

इसे भी पढ़ें: घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं सोया सॉस

विभिन्न प्रकार के सोया सॉस

soya sauce types

जैसा कि हमने बताया कि हर कल्चर में इसकी विविधताएं आपको मिलेंगी, लेकिन चीनी, जापानी और कोरियाई सबसे ज्यादा पॉपुलर सोया सॉस है।

चीनी सोया सॉस

चीन में 2 तरह के सॉस का इस्तेमाल होता है। एक लाइट सोया सॉस होता है और एक डार्क सोया सॉस।

लाइट सोया सॉस वो है जो हम सबके घरों में मिलता है। यह सोयाबीन (सोयाबीन पॉपकॉर्न की रेसिपी) के साथ बनता है। इसे लाइट इसलिए कहते हैं क्योंकि यह रेडिश-ब्राउन रंग का होता है।

वहीं डार्क सॉस गहरे रंग का होता है और इसे लंबे समय तक के लिए फर्मेंट किया जाता है, इसलिए इसका ऐसा रंग होता है। इसका फ्लेवर काफी रिच होता है और यह कम सॉल्टी होता है। स्वाद में लाइट सोया से थोड़ा मीठा भी होता है। इसकी कंसिस्टेंसी थोड़ी गाढ़ी होती है।

जापानी सोया सॉस

जापानी सोया सॉस भी काफी लोकप्रिय है और यह एक अलग तरह के मेथड से बनाया जाता है। इसमें सोयाबीन्स और भूनी हुई गेहूं के मिक्स रेशियो को कोजी मोल्ड के साथ मिलाया जाता है। इसे सॉल्ट ब्राइन में कई महीनों तक फर्मेंट किया जाता है। आज जापान में 5 तरह के सोया सॉस का इस्तेमाल होता है। इसमें Koikuchi, Usukuchi, Tamari, Saishikomi Shoyu, Shiro Shoyu जैसे नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं ये 8 फूड्स कभी एक्सपायर नहीं होते


कोरियाई सोया सॉस

कोरियाई लोगों ने अपना एकदम अलग सोया सॉस बनाया है। इसमें सोयाबीन जिसे मेजू कहते हैं सॉल्ट ब्राइन में फर्मेंट किया जाता है। कोरिया में दो तरह के सोया सॉस बहुत फेमस हैं जिन्हें Guk-Hanjang और Gin-Ganjang कहते हैं (कोरियन कुजीन)।

तो कैसा लगा आपको सोया सॉस के बारे में यह जानना। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।