लहसुन का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पोषण भी जोड़ता है। कुछ लोग इसकी कलियों साबुत इस्तेमाल करते हैं। कुछ कद्दूकस करके या इसका पेस्ट बनाकर इसका उपयोग करते हैं।
खाना बनाना एक अलग बात है, लेकिन क्या आपने इसे लंबे समय तक स्टोर करके देखा है। यदि लहसुन 7-10 दिन से ज्यादा फ्रिज या किचन प्लेटफॉर्म पर पड़ा है, तो वह धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। उसमें स्टेम निकलने लगती है और फुसफुसा हो जाता है।
क्या आपको पता है कि इसके कई कारण होते हैं। इस लेख में चलिए आपको बताएं कि लहसुन को कैसे स्टोर किया जाना चाहिए, ताकि वह जल्दी पीला न पड़े।
अगर लहसुन को ज्यादा नमी वाले स्थान पर रखा जाता है, तो उसमें नमी घुस जाती है और उसका रंग बदलने लगता है।
लहसुन को बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे तापमान पर रखने से भी इसका रंग बदल सकता है।
इसे भी पढ़ें: 'अदरक-लहसुन' अब नहीं होगा खराब, जानें स्टोर करने के अमेजिंग हैक्स
लहसुन में मौजूद यौगिक समय के साथ ऑक्सीडाइज होने लगते हैं, जिससे यह पीला पड़ सकता है। वहीं, अगर लहसुन को लंबे समय तक रखा जाए, तो इसकी ताजगी खत्म हो जाती है और यह धीरे-धीरे पीले रंग में बदलने लगता है।
कभी-कभी लहसुन को अगर लोहे या अन्य धातु के बर्तन या नमी वाले प्लास्टिक कंटेनर में रखा जाए, तो इसमें केमिकल रिएक्शन होती है, जिससे रंग बदल सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका लहसुन लंबे समय तक ताजा रहे और पीला न पड़े, तो आपको इसे सही तरीके से स्टोर करना चाहिए। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं:
अगर आपका लहसुन थोड़ा पीला पड़ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे फेंकने की बजाय आप इन तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं:
सब्जियों में उपयोग करें- हल्के पीले लहसुन का स्वाद खराब नहीं होता है, इसलिए इसे सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। हां, अगर इसमें फंगस होती नजर आ रही है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।
चटनी या पेस्ट बनाएं- अदरक और लहसुन का पेस्ट तो अक्सर ग्रेवी का बेस होता है। आप इसे पीसकर अदरक और अन्य मसालों के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर स्टोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Garlic Kitchen Hacks: छिले हुए लहसुन को ऐसे करें स्टोर, महीनों नहीं होंगे खराब
तड़के में इस्तेमाल करें- दाल और सब्जियों में तड़का लगाने के लिए यह लहसुन उपयुक्त होता है। इसे कूटकर या कद्दूकस करके इसका उपयोग कर सकते हैं।
अचार में डालें- पीले लहसुन को नींबू और सरसों के तेल के साथ मिलाकर अचार बना सकते हैं।
सूप और स्टॉक्स में डालें- लहसुन का सूप या वेजिटेबल स्टॉक बनाते समय इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपको पीला पड़ा लहसुन फेंकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
लहसुन के पीला पड़ने का कारण समझना और इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है ताकि यह लंबे समय तक ताजा बना रहे। अगर आपका लहसुन हल्का पीला पड़ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस इसके खराब होने के अन्य लक्षणों पर ध्यान दें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।