Which Temperature Is Good For a Fridge in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही किचन में पड़ी चीजें खराब होने लगती है। घर में घुसते ही, ठंडा पानी पीने का मन करता है। गर्मियों में जब तक ठंडा पानी ना मिल जाए, प्यास ही नहीं बुझती। आज के मॉर्डन जमाने में फ्रिज के बिना घर ही अधूरा है। फ्रिज के बिना गर्मियों में खाने-पीने की चीजें खराब होने लगती हैं।
फ्रिज का इस्तेमाल करते हुए, बहुत-सी बातों का ख्याल रखना होता है। फ्रिज का इस्तेमाल करते हुए, मौसम और टेंपरेचर का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसका मतलब है कि मौसम के हिसाब से आपको फ्रिज का टेंपरेचर सेट करना चाहिए। आपने देखा होगा कि सर्दियों में फुल टेंपरेचर पर फ्रिज यूज करने से उसमें बर्फ का पहाड़ ही खड़ा हो जाता है। इसी तरह से गर्मियों में चीजें ठंडी होने का ही नाम नहीं लेतीं। आइए जानें, गर्मियों में फ्रिज को किस टेंपरेचर पर यूज करना चाहिए?
गर्मियों में कितने टेंपरेचर पर फ्रिज चलाएं?
जैसे-जैसे बाहर का मौसम गर्म होता चला जाता है, वैसे ही घर में रखी चीजें खराब होने लगती हैं। ऐसे में फ्रिज का टेंपरेचर भी मौसम के हिसाब से सेट होना चाहिए। गर्मियों में फ्रिज को हमेशा 37 से 40 फॉरेनहाइट टेंपरेचर पर यूज करना चाहिए। वहीं, अगर सेल्सियस की बात करें, तो इसे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक ही सेट करके यूज करना चाहिए। अगर आपका फ्रिज नंबर्स पर काम करता है, तो इसे आपको 3 से 4 पर सेट करके रखना चाहिए। इस तापमान पर खाने-पीने की चीजें खराब नहीं होती।
क्या फ्रिज को बंद भी रखना चाहिए?
बहुत से लोगों को लगता है कि फ्रिज को हर वक्त चलाना सही नहीं होता। इसी कारण लोग फ्रिज को बंद करके रखने लगते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। इससे फ्रिज का कंप्रेसर खराब हो सकता है। आजकल के फ्रिज एडवांस होते हैं। आप उन्हें हर वक्त भी ऑन रख सकते हैं।
ना करें ये गलतियां
- बहुत से घरों में फ्रिज को कम जगह के चलते दीवार के चिपकाकर रखा जाता है। यह गलत है। फ्रिज को हमेशा घर की ऐसी जगह पर रखें, जहां हवा पास होती रहे और फ्रिज की हीट भी बाहर निकल सके।
- फ्रिज को रात को बंद करके ना सोएं। इससे अंदर रखा सारा सामान सड़ सकता है।
यह भी देखें-फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों