वर्जिन और एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल में क्या अंतर है? जानें किस तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

कई बार हम खाना बनाने के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब मार्केट से खरीदने के लिए जानते हैं, तो जैतून के तेल कई तरह के ऑप्शन मौजूद होते हैं।  
image

वक्त के साथ-साथ काफी कुछ बदल रहा है, लोगों का खान-पान, रहन-सहन, कपड़े और एहसास...जैसे लोग अब अपनी पुरानी आदतों से धीरे-धीरे दूर हो रहे हैं और नई लाइफस्टाइल अपनाते जा रहे हैं। खानपान में फास्ट फूड और जंक फूड का चलन बढ़ गया है, जबकि पहले घर का बना खाना ज्यादा पाता था।

खाना बनाने के लिए अक्सर लोग सरसों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब कई लोग जैतून के तेल भी डालने लगे हैं। जैतून का तेल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

हालांकि, जैतून के तेल की अलग-अलग किस्में होती हैं जैसे- एक्स्ट्रा वर्जिन, वर्जिन, प्युअर और रिफाइंड, और हर एक का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से किया जाता है। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल सलाद ड्रेसिंग और सूपके लिए सही माना जाता है, जबकि वर्जिन और रिफाइंड जैतून का तेल हाई-हीट कुकिंग के लिए सही रहता है।

एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल

Which olive oil is best for cooking

एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल बहुत ही अच्छी क्वालिटी का होता है। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल सबसे शुद्ध होता है, जिसमें अम्लता 0.8 परसेंट से भी कम होती है।

यह तेल फल जैसे स्वाद और हल्की कड़वाहट जैसा होता है। यह स्वाद जैतून के फ्रेश फल से आता है, जिसमें हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। साथ ही, यह तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ऑलिव ऑयल के ये अमेजिंग हैक्स किचन में आएंगे काम

वर्जिन जैतून का तेल

चलिए अब बात करते हैं वर्जिन जैतून के तेल की..यह तेल की अच्छी किस्म में आता है। मगर एक्स्ट्रा वर्जिन तेल से यह थोड़ा कम शुद्ध होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ठंडा करके निकाला जाता है। इसलिए इसकी अम्लता का स्तर भी थोड़ा कम होता है।

एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल का इस्तेमाल करें?

Can I use extra virgin olive oil for cooking

एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह आपके हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग व्यंजनों के लिए किया जा सकता है। आप भी इस तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल का इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग में करने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आप इस तेल को नींबू का रस, सरसों का पेस्ट, और हिरा मिर्च के साथ मिला सकते हैं।
  • यह आपके सलाद को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाएगा, बल्कि इसके पोषक तत्वों से भरपूर भी होगा। फ्रेश ब्रेड के साथ एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल डिप करने से यह स्वाद से बेहतरीन होता है। आप इसमें चीज या मसाले डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
  • एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल का इस्तेमाल हल्की कुकिंग और सौतेइंग के लिए किया जा सकता है। इसमें भिंडी, टमाटर, बैंगन जैसी सब्जियां सौते करने से उनका स्वाद बेहतरीन हो जाता है।
  • आप अपने पसंदीदा पास्ता या पिज्जा पर एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल की हल्की बूंदे डाल सकते हैं। इससे मेडिटेरेनियन स्वाद मिलता है और वह अधिक फ्रेश से भरपूर होता है।

वर्जिन जैतून का तेल का इस्तेमाल करें?

What is the healthiest olive oil

इस तेल का भी इस्तेमाल खाना बनाने के लिए ही किया जाता है। वर्जिन जैतून का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल की सेहत, त्वचा और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं। इसे कच्चा या हल्का गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसके पोषक तत्व बने रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-आखिर क्यों इंडियन कुकिंग में इस्तेमाल करना ठीक नहीं एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल? वजह न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसे नींबू, काली मिर्च और शहद के साथ मिलाकर सलाद ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल करें।
  • ग्रील्ड या रोस्टेड वेजिटेबल्स पर हल्का जैतून तेल डालें, इससे उनका फ्लेवर और भी बढ़ जाएगा।
  • आप ब्रेड या टोस्ट पर मक्खन की जगह जैतून तेल ब्रेड पर लगाकर एक हेल्दी ऑप्शन अपनाएं।
  • इसके हल्के गुनगुने पानी में नींबू और जैतून तेल मिलाकर सुबह पिएं, यह पाचन को बेहतर बनाता है।
  • इस तेल को आप मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP