Kitchen Sink Unblocking Tips: रसोई में लगा सिंक अगर खराब हो जाए, तो पूरी रसोई का काम बड़ जाता है। पर ऐसा हर किसी के साथ होता है। फिर फर्क नहीं पड़ता है कि आप सिंक को कितना साफ रखते हैं। ऐसा होने पर आप मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदें, उससे अच्छा है कि आप खुद बिना किसी खर्च के सिंक को सही कर लें। आइए जानते हैं आप कैसे खराब सिंक को सही कर सकते हैं।
बर्तन धोते वक्त जाने आनजाने में कई सारी चीजें सिंक के पाइप में चली जाती हैं। शुरुआत में पाइप ठीक रहता है, पर चीजें जब ज्यादा फंस जाती हैं तो पानी सिंक में जमने लग जाता है। इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर एक ट्रिक को फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः नहीं होगा किचन सिंक ब्लॉक अगर इन बातों का रखेंगी ध्यान
सिंक में पानी फंसने की परेशानी को ठीक करने का सबसे आसान और बढ़िया तरीका है कि आप उबलते हुए पानी को धार बनाते हुए सिंक में डालें। इससे सारी गंदगी निकल जाती है। आप चाहें तो इस पानी में 1 चम्मच बेकिंड सोडा भी मिला सकते हैं।
अगर गर्म पानी के बाद भी आपका सिंक ठीक ना हो तो आप 1 बाउल पानी में आधा कप सिरका और बॉक्स पाउडर डाल दें। अब इस घोल को सिंक में डालें और 1 घंटे बाद सिंक में 1 बाल्टी पानी डाल दें। ऐसा करने से सिंक और सिंक का पाइप पूरी तरह से साफ हो जाता है।
इन दोनों टिप्स के साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि सिंक में खाना ना फंसे। बर्तन धोने से पहले ही बचा हुआ खाना किचन डस्टबिन में निकाल लें।
इसे भी पढ़ेंः किचन सिंक से पानी निकलता है धीरे तो इन ट्रिक्स से करें ठीक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।