सभी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ कई लोगों का पसंदीदा है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और एनर्जी का एक बड़ा स्रोत है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वैसे तो गुड़ पूरे साल मिलता है, लेकिन सर्दियों में नया गुड़ आता है। यही वजह है कि ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते है।
बहुत से लोग सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ ही खाते हैं। इसलिए मार्केट में कई तरह के गुड़ मिल भी जाते हैं, जिसका स्वाद इसकी बनावट पर निर्भर करता है। अगर आप भी गुड़ खाने के शौकन हैं, तो यकीनन आपको गुड़ की ये वैरायटी पसंद आएंगी।
खजूर का गुड़ खजूर के रस से तैयार किया जाता है, जिसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। खजूर के गुड़ में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन बी1 आदि पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। खजूर का गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप भी इससे कई तरह की रेसिपी बनाएं और अपने आहार में शामिल करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-खजूर के गुड़ से कैसे बनती हैं खीर, जानें तरीका
गन्ने के रस से तैयार यह गुड़ बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे बनाने के लिए पहले गन्ने को कुचलकर रस निकाला जाता है। फिर रस को छानकर हल्की आंच पर खूब उबाला जाता है और फिर मिश्रण को ठंडा करके गुड़ का रूप दिया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है और निकाले गए रस के आधार पर इसमें नमक का टेस्ट भी आता है। बता दें कि गन्ने का गुड़ भारतीय आहार में सबसे आम है।
नारियल का गुड़ पश्चिम बंगाल में ज्यादा पाया जाता है, जिसे पामिरा पाम के रस को उबालकर बनाया जाता है। यह दिखने में गहरे भूरे रंग और पिरामिड के आकार का होता है। हालांकि, बनने से पहले इसका रंग ऑफ व्हाइट से लेकर हल्का पीला या सफेद हो सकता है। आप भी इसका सेवन कर सकते हैं और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। (गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन)
केरल के इडुक्की जिले का मरयूर शहर गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है और यहां का गुड़ भी काफी प्रसिद्ध है। इस गुड़ को मरयूर मुथुवा जनजाति के किसानों द्वारा बनाया जाता है। हर दूसरे गुड़ की तरह, यह भी चीनी का एक अच्छा विकल्प है, जिसका सेवन ज्यादातर दक्षिण भारत में किया जाता है। आप भी इसका सेवन खाने के बाद कर सकते हैं।
मिलावटी गुड़ की जांच करने के लिए एक कप पानी लें। फिर उसमें गुड़ डाल लें। अगर गुड़ में किसी भी प्रकार की मिलावट की गई होगी तो गुड़ नीचे बैठ जाएगा। लेकिन अगर गुड़ शुद्ध होगा तो यह पानी में पूरी तरह से घुल जाएगा। (गुड़ में मिलावट कैसे करें चेक)
इसे ज़रूर पढ़ें-चलिए जानते हैं गुड़ से बनने वाली 5 तरह की सबसे फेमस रेसिपीज के बारे में
आप इन गुड़ को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।