South Indian Wedding Menu: तमिल से लेकर केरल तक की इन डिशेज को करें शादी के मेन्यू में शामिल

South Indian Wedding Food Menu: शादी किसी भी क्षेत्र की हो, वो खास होती है। इसी तरह हर क्षेत्र की शादी में खाना अहम किरदार निभाता है। अब साउथ इंडियन वेडिंग को ही लीजिए। तमिल से लेकर केरल जैसे क्षेत्रों में खास पापंरिक डिशेज बनाई जाती हैं। आप भी इन्हें अपनी शादी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। 
image

South Indian Festive Food Traditions: शादी का दिन सिर्फ दो दिलों के मिलन का नहीं होता, बल्कि वो स्वाद, संस्कृति और परंपराओं का खूबसूरत संगम भी होता है। खासतौर से जब बात इंडियन वेडिंग की हो। नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन खाने में भी काफी डिफरेंस होता है। नॉर्थ इंडियन की तरह जब बात हो साउथ इंडियन वेडिंग की, तो खाने का अनुभव किसी त्यौहार से कम नहीं होता।

दक्षिण भारत के राज्यों- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल की शादियों में जो पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं, वे सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि विरासत और भावनाओं को भी दर्शाते हैं।

चाहे बात हो तमिल ब्राह्मण शादी की सादी लेकिन स्वादिष्ट थाली की या फिर केरल की शादी में परोसे जाने वाले पारंपरिक साद्य भोज की, हर डिश में लोकल फ्लेवर और फेस्टिव स्पिरिट झलकती है।

तेलुगु शादियों का भी अपना एक अलग जलवा होता है, जहां तीखे करीज, पुलीहोरा और स्वीट्स हर किसी की जुबान पर छा जाते हैं।

अब तो नॉर्थ इंडियन भी शादी के मेन्यू में इडली-डोसा शामिल करने लगे हैं, तो हमने सोचा आपको बताएं उन डिशेज के बारे में जो पारंपरिक रूप से बनाई जाती हैं। आप इन्हें भी चाहें तो अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

1. तमिलनाडु की शादी की पारंपरिक डिशेज

tamil wedding menu

सांभर और रसम

तमिल वेडिंग थाली की शान सांभर (मसूर दाल और सब्जियों से बना सूप) और रसम (इमली और टमाटर से बना तैयार डिश) होते हैं। ये दोनों डिशेज स्वाद और पाचन दोनों के लिए बेहतरीन हैं।

वेजिटेबल कुर्टु और अवियल

मल्टी-वेजिटेबल ग्रेवी कुर्टु और नारियल बेस्ड अवियल, खासतौर पर ब्राह्मण शादियों में आम हैं। इनका हल्का लेकिन रिच स्वाद थाली को बैलेंस करता है।

इसे भी पढ़ें: साउथ इंडियन फूड के हैं शौकीन, तो एक बैटर से बनाएं 4 अलग-अलग डिश

पायसम

जैसे हमारे यहां गुलाब जामुन रखे जाते हैं, वैसे ही पायसम तमिल वेडिंग का अहम हिस्सा है। शादी के हर भोज के बाद पायसम एक जरूरी डेजर्ट है। चाहे वो चावल, साबूदाना या मूंगदाल से बना हो।

2. तेलुगु वेडिंग स्पेशल्स

telugu wedding venue

पुलिहोरा

तेलुगु शादियों में पुलिहोरा जरूर परोसा जाता है। इमली और मसालों से बना यह चटपटा चावल हर किसी का फेवरेट डिश है।

गुट्टी वंकाया करी

बैंगन की भरवां करी, जिसमें मसाले और टमाटर का तड़का होता है। यह शादी के मेन्यू में तीखेपन का तड़का लगाती है। बैंगन का भर्ता छोड़कर आप इस रेसिपी को शामिल करवा सकते हैं।

बोब्बत्तु या पूरण पोली

पूरण पोली महाराष्ट्र में बनाई जाती है। ठीक उसी तरह गुड़ और चना दाल से भरी रोटी, जिसे तेल या घी में सेककर बनाया जाता है, उसे यहां पर बोब्बत्तु कहते हैं। यह मीठी रोटी भी आपको वेडिंग्स में जरूर दिखेंगी।

3. केरल शादी के आइकॉनिक डिशेज

Parippu

केरल साद्य

साद्य क्या है यह अगर आपको नहीं पता, तो बता देते हैं। इसमें लगभग 25 आइटम्स होते हैं। ओणम में साद्य ही बनाया जाता है। इसी तरह केरल शादी की यह जान है। यह एक भव्य शाकाहारी भोज है, जिसे केले के पत्ते पर परोसा जाता है। इसमें इनजी पचड़ी, ओली करि, थोरन, एरिशेरी और मोरु करी, आदि चीजें होती हैं।

परिप्पु करी

साद्य में सबसे पहले परोसी जाने वाली डिश होती है यह हल्की मूंगदाल करी, जिसमें घी भरपूर होता है। इसे पापड़ के साथ परोसा जाता है।

पालड़ा और ओलन

ये दोनों नारियल दूध से बनी हल्की सब्जियां होती हैं, जो खाने को क्रीमी और फ्रेश फील देती हैं। इसे भी आप मिक्स वेज सब्जी की जगह शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हैदराबादी बिरयानी से लेकर मैसूर मसाला डोसा तक.. जगह के नाम पर हैं ये साउथ इंडियन व्यंजन

शादी के मेन्यू को प्लान करते वक्त ध्यान रखें ये बातें:

wedding menu

साउथ इंडियन शादियों में भोजन केले के पत्ते पर परोसना शुभ माना जाता है। अगर आप कोई साउथ इंडियन डिश सर्व कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसे भी केले के पत्ते पर सर्व किया जाए।

परंपरागत रूप से, डिशेज को एक तय क्रम में परोसा जाता है। आप भी इस बात का ध्यान रखें। यह आपके मेहमानों के लिए खाने के अनुभव को खास बनाएगा।

पायसम के साथ नारियल पानी या बटरमिल्क सर्व करना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा। इससे मेहमानों का पाचन भी बेहतर होगा।

तमिलनाडु की सादगी, तेलुगु तड़के का स्वाद और केरल के साद्य की रिचनेस, ऐसा भोज आपके मेन्यू को यादगार बना देगा। आप किस साउथ इंडियन डिश को परोसना चाहेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जु़ड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP