इस मौसम अक्सर चीजें खराब हो जाती हैं। इसलिए हमें हर चीज फ्रिज में रखने की आदत होती है। दुनियाभर का सामान इंडियन फ्रिज में मिलेगा, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जा सकता। अगर आप ऐसा करती हैं, तो सामान और ज्यादा खराब हो सकता है। फ्रिज में रखने से अक्सर इनका स्वाद, रंग और पोषक तत्व प्रभावित होते हैं।
खासतौर पर देसी रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ अहम चीजें जैसे घी, शहद, विनेगर, तेल और मसाले आदि शामिल हैं। इन चीजों के अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जा सकता। आज का लेख इसी बारे में है जिसमें आप जानेंगी कि फ्रिज में किन चीजों को स्टोर नहीं किया जा सकता है और अगर रख रहे हैं तो किन बातों पर जोर दिया जाए।
घी को न करें स्टोर
अरे यह क्या आप घी को फ्रिज में ही स्टोर करती हैं? अगर हां, तो थोड़ा ठहर जाएं क्योंकि ऐसा करने से टेक्सचर बर्बाद हो सकता है। घी एक नेचुरल इंग्रीडिएंट हैं, जिसे गाय की मदद से तैयार किया जाता है।
दानेदार घी इस्तेमाल करने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन इसे फ्रिज में रखेंगे तो यह जरूरत से ज्यादा जमने लगेगा। इसलिए बेहतर है कि आप घी रूम टेंप्रेचर पर रखें और इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें-Storage Tips: भूलकर भी फ्रीजर में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, भुगतने पड़ेंगे नुकसान
शहद को किसी गर्म जगह पर रखें
असली हो या फिर नकली फ्रिज में रखा शहद जम ही जाता है। फ्रिज में रखने से इसकी बनावट खराब हो जाती है और इसका औषधीय गुणवत्ता भी इफेक्ट होती है। हालांकि, शहद एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है जो एंटी-बैक्टीरियल होता है।
इसलिए इसके खराब होने का चांस बहुत कम होता है। इसलिए आप इसे बिना फ्रिज के भी आसानी से स्टोर कर सकती हैं, बस आपको सही जगह का चुनाव करना होगा।
तेल को किचन में रखना होगा बेहतर
अगर आप तेल को भी फ्रिज में रखकर स्टोर कर देती हैं, तो अब ऐसा न करें क्योंकि तेल को बाहर रखा जाता है। फ्रिज में तेल रखने से परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है और यह जमने लगता है। फिर इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है, इसलिए बेहतर है कि आप तेल को किचन में रखें।
आलू को रखने की गलती न करें
आलू को बाहर रखा जाता है, लेकिन कई लोग खराब होने के डर से इसे फ्रिज में रख देते हैं। आप ऐसा न करें क्योंकि ऐसा करने से आपके सारे आलू खराब हो सकते हैं, क्योंकि ठंडी हवा में आलू का स्टार्च तेजी से शुगर में बदल जाता है। इसकी वजह से ये खराब होने लगते हैं।
प्याज और लहसुन
क्या आपको पता है कि फ्रिज में प्याज में नहीं रखा जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज फ्रिज में पक जाती है। पकी हुई प्याज जल्दी खराब हो जाती है, ऐसा नमी की वजह से होता है। बेहतर होगा कि इन्हें जालीदार थैले में या टोकरी में रखें जहां हवा पास हो सके।
इसे जरूर पढ़ें-आपके फ्रिज में लंबे समय तक ताजे रहेंगे ये 7 फूड आइटम्स
फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं, तो क्या करें?
अगर आप फ्रिज में रख रही हैं, तो सही तरह से साफ करके रखें। साथ ही, अगर आप इन चीजों का ज्यादा दिन तक रख रही हैं, तो कंटेनर में करके रखें। प्याज-आलू को फ्रिज में स्टोर न करें और अगर कर रहे हैं, तो बेहतर है कि आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा, आप विनेगर को भी फ्रिज में रखें। बेहतर होगा कि आप इसे रूम टेंप्रेचर पर रखें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों