Year Beginner: आने वाले साल में इन इंग्रेडिएंट्स को कर सकते हैं आप पसंद

चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि अगले साल कौन-से इंग्रेडिएंट्स आप लोग सबसे ज्यादा पसंद करने वाले हैं। 

 
what are the food ingredients of

फूड एक्सपर्ट हमेशा कुछ नए ट्रेंड्स पर बात करते हैं। आने वाले समय में क्या-क्या नया होगा यह भी पता चलेगा। जहां तक खानपान की बात है तो पिछले दिनों हमने जाना उन ट्रेंड्स के बारे में जो फूड की दुनिया में कायम रहेंगे। हर साल कुछ नए इंग्रेडिएंट्स भी ट्रेंड में आते हैं, जिनका इस्तेमाल हम खूब करते हैं।

यह चलन में शामिल हो जाते हैं और इसलिए हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा बन जाते हैं। इसी को देखते हुए चलिए आज हम जानते हैं कि ऐसे कौन-से इंग्रेडिएंट्स हैं, जिन्हें आप अगले साल अपने खाने में शामिल करने वाले हैं।

खजूर

Dates Benefits

खजूर एक स्वास्थ्यवर्धक फ्रूट है, जिसका चलन 2022 की तरह 2023 में भी खूब देखने को मिलेगा। पिछले दिनों फूड ट्रेंड्स में हमने पाया था कि अब स्वीटनेस को कम और नेचुरल रखने के लिए लोग खजूर का कितना इस्तेमाल करेंगे। साल 2023 की टॉप फूड ट्रेंडिंग लिस्ट में यह बना हुआ है। यह एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसे डेजर्ट से लेकर खाने तक में आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

प्रीबायोटिक इंग्रेडिएंट्स

प्रीबायोटिक फाइबर के प्रकार हैं जो आपके अनुकूल आंत बैक्टीरिया को खिलाते हैं, जिससे सभी प्रकार के लाभ होते हैं। केला, लहसुन, प्याज, चिचोरी रूट आदि जैसी चीजों में यह फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अब आने वाले समय में ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता जिनमें प्रीबायोटिक फाइबर की मात्रा अच्छी हो।

इसे भी पढ़ें : Year Beginner: आने वाले साल में ये होंगे बेकरी और पेस्ट्री के खास ट्रेंड्स, आप भी जानें

नट पल्प

जैसा कि हमने आपको बताया था कि अब लोग नट जैसे बादाम के दूध को ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसे में इसके बचे हुए पल्प को भी 2023 में खूब इस्तेमाल किया जाएगा। लोग इसे मिक्स, केक, डेजर्ट, पुडिंग आदि में इस्तेमाल कर रहे हैं। हेल्थ के साथ यह स्वाद से भी भरपूर है।

ग्रीन टी

green tea ingredient

एक बात है कि कोविड के बाद से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं। यही कारण है कि लोग हेल्दी विकल्पों की ओर रुख करने लगे हैं। ग्रीन टी आज से नहीं बल्कि कई समय से आपकी डाइट का हिस्सा है, लेकिन बीते कुछ समय में हमने इसे ट्रेंड होते देखा। साल 2023 में भी उम्मीद की जा रही है कि ग्रीन टी को लोग अपने आहार में शामिल जरूर करेंगे।

सनफ्लावर सीड्स

sunflower seeds

सूरजमुखी के बीजों में तमाम पोषक तत्व होते हैं और इस साल हमने कई डेजर्ट और डाइट प्रोग्राम में इसका इस्तेमाल होते देखा। ऐसा माना जा रहा है कि 2023 में भी हम खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग होते देख सकेंगे। सूरजमुखी के बीज कई विटामिन और खनिजों का एक स्रोत हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं और वायरस से लड़ने की आपकी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Year Ender: साल 2022 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, जानिए आप भी

प्लांट बेस्ड इंग्रेडिएंट्स

देखा जाए तो प्लांट बेस्ड इंग्रेडिएंट्स से एक व्यापक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। यह सिर्फ वेजिटेरियन या वीगन (वीगन डाइट मिथ्स) लोगों के बीच ही, नहीं बल्कि मीट पसंद करने वाले लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गया है। मीट पसंद करने वाले लोग धीरे-धीरे प्लांट-बेस्ड इंग्रेडिएंट्स की ओर रुचि दिखाने लगे हैं और आशा है कि आने वाले सालों में भी इसकी मांग बहुत बढ़ेगी।

ऐसे ही अन्य कई इंग्रेडिएंट्स हैं जो आप आने वाले साल में जरूर देखेंगे। आपको इनमें से कौन-सा इंग्रीडिएंट ज्यादा पसंद है हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP