कहा जाता है 'खाना बनाना भी एक कला' है। जिसका हुनर और ज्ञान हर किसी के हाथों में नहीं होता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उसके हाथों में स्वाद है। यानि वो व्यक्ति कुछ भी बना दे चीज स्वादिष्ट ही बनती है। यह तो रही स्वाद की बात इसके अलावा हमें कुकिंग करते समय अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होता है। हम जो भी फूड बनाकर खा रहे हैं उसमें पोषक-तत्व होने जरूरी होते हैं। अन्यथा वो सिर्फ हमारी भूख मिटाएंगे। उसका हमारे स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं होगा। ऐसे में हमें स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी होता है।
अक्सर लोग किचन में खाना बनाते हुए बहुत सी गलतियां कर बैठते हैं। जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता है। ऐसे में हम जो भी भोजन बना रहे हैं उसकी पौष्टिकता नष्ट हो जाती है, जो कि हमारी बॉडी के लिए लाभकारी होते हैं। यदि आप इन पौष्टिक-तत्वों को खत्म होने से बचाना चाहते हैं, तो आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हे आपको खाना पकाते हुए नहीं करना है। इनको फॉलो करने से आपका खाना भी टेस्टी रहेगा और उसमें न्यूट्रीशन भी नहीं नष्ट होंगे।
सब्जी कड़ाही में बनाना
बहुत लोग अधिकतर सब्जियां कड़ाही में बनाते हैं। ऐसा करने से भाप के जरिए सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में आप ज्यादातर सब्जियां कड़ाही की जगह कुकर में बनाएं ऐसा करने से समय और गैस की बचत के साथ उचित पोषक-तत्व भी बरकरार रहेंगे।
बॉयलकरके खाना बनाना
कुछ लोग बहुत सी सब्जियों और बाकि डिशेज जिनको बॉयलकरने की जरूरत नहीं होती उनको भी उबाल कर फिर उनका पानी अलग करके फिर बनाते हैं। यह एक गलत तरीका है। ऐसा करने से उस भोजन में मौजूद सभी हेल्दी न्यूट्रिशन पानी अलग करने साथ निकल जाते हैं। ऐसे में वो खाद्य पदार्थ हेल्दी नहीं रह जाता है। आप कभी भी उबालकर सब्जी या कोई डिश नहीं बनाएं।
ये भी पढ़ें:ये छोटे-छोटे कुकिंग टिप्स आपके काम को बनाएंगे आसान
ज्यादा तेज आंच पर पका खाना
कुछ लोग जल्दबाजी के चलते खाना पकाते समय गैस की फ्लेम को तेज कर लेते हैं। ऐसा करने से एक तो आपका खाना जल जाता है। दूसरा उसके पोषक तत्व भी नष्ट होने लगते हैं।
कुकिंग आयल का रियूज
कुछ लोग पूड़ी या भटूरे बनाने के बाद उसके तेल को सब्जियां बनाने के लिए रियूज कर लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य की दृष्टि से खराब होता है। इससे खाने के पोषक-तत्व भी खत्म हो जाते हैं। वहीं जले हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सब्जियों का छिलका हटाकर बनाना
आमतौर पर अधिकतर सब्जियां छीलकर ही बनाई जाती है, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिनको आप छिलके के साथ ही बना सकती हैं। दरअसल, कुछ सब्जियों के छिलकों में जरूरी प्रोटीन और विटामिन मौजूद होते हैं। जैसे- काशीफल, तोरई, नए आलू, परवल आदि। ऐसे में आप इन सब्जियों को छिलके के साथ बनाने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें:पॉपकॉर्न बनाने से लेकर आलू मैश करने तक ये कुकिंग टिप्स नहीं जानती होंगी आप!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/meta ai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों