herzindagi
remembering forgotten recipes of india

भारत की रसोई से खो चुके हैं ये व्यंजन, कभी खास जश्न की होते थे शान

छोले-भटूरे, कबाब, कुल्फी, जलजीरा, बटर चिकन आदि इन सबके अलावा भी ऐसे कई भारतीय व्यंजन हैं जिनके बारे में लोग भूल चुके हैं। आइए आज आपको उन व्यंजनों की याद फिर से दिलाएं।
Editorial
Updated:- 2024-05-13, 15:55 IST

हमारा देश अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। हमारे खानपान में भी विशिष्ट रूप से हमारी संस्कृति के दर्शन हो सकते हैं। हमारे मसाले, कुजीन, स्वीट्स और डेजर्ट विदेशों तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इस बीच हमने कई वेस्टर्न चीजों को भी अपनाया। फ्यूजन के रूप में कई सारी डिशेज का आविष्कार किया।

आप किसी भी रेस्तरां या बड़े होटल में चले जाइए, तो आपको मेन्यू में विविध और कई तरह के देशी और विदेशी चीजों की वैरायटी मिलेगी। इन सबके बीच, हम कहीं न कहीं अपनी जड़ों को भूल रहे हैं। भारत के अलग-अलग क्षेत्र की ऐसी कुजीन जो कभी हमारे किचन का अटूट हिस्सा थीं, आज खोती जा रही हैं। जिन व्यंजनों को आप भूल चुके हैं, आइए उनकी याद आपको फिर से दिलाएं।

पारसियों का बोटी नी अकुरी

boti ni akuri

पारसी धनसाक का मजा सभी ने लिया होगा, लेकिन इस पारसी व्यंजन को आज लोग भुला चुके हैं। बोटी नी अकुरी को फारसी पारसी लोगों के वंशज द्वारा सदियों पहले भारत लाया गया था। यह स्वादिष्ट डिश मटन और अंडे से तैयार की जाती है। जीरा, धनिया और अदरक जैसे सुगंधित मसालों के मिश्रण से तैयार, बोटी नी अकुरी स्वाद का पैकेज है। इसे आमतौर पर कुरकुरी ब्रेड या पाव के साथ परोसा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: गुम हो चुकीं इन पुरानी भारतीय रेसिपीज के बारे में जानें

बंगाल की बाटीचोचोरी 

यह बंगाल में बनने वाली एक लोकप्रिय डिश है जो अपने मसालेदार टेक्सचर और स्वाद के लिए जानी जाती है। आज बंगाल की फिश फ्राई भले सबको याद हो, लेकिन इस डिश के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसमें बाटा (छोटी कैटफिश) या टेंगरा (मिस्टस) के साथ-साथ आलू, बैंगन और कद्दू जैसी मौसमी सब्जियां शामिल होती हैं। इसमें जीरा, हल्दी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च सहित अन्य मसालों का तड़का लगता है और तब जाकर यह डिश तैयार होती है। पकवान को आम तौर पर धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिससे स्वाद एक साथ मिल जाता और फिश अच्छी तरह से सारे मसाले अब्सॉर्ब कर लेती है।

कशमीरी लाहाबी कबाब

कश्मीर से आने वाली ऐसी कई रेसिपीज हैं, जो लोग बड़े चाव से खाते हैं। उनमें यखिनी पुलाव और मटन रोगन जोश पॉपुलर डिशेज हैं। मगर कश्मीरी कबाब, जिन्हें लाहाबी कबाब कहा जाता है आज कहीं गुम हो गए हैं। मसालों से भरपूर कबाब की खुशबू ऐसी होती है कि आप बिना खाए रुक नहीं सकते। लाहाबी कबाब में मेन इंग्रीडिएंट्स में आमतौर पर कीमा मटन, प्याज, लहसुन, अदरक, जीरा, धनिया, गरम मसाला और मिर्च पाउडर जैसे सुगंधित मसालों का मिश्रण शामिल होता है। मीट को अच्छी तरह से मसालों में मिलाकर ही एक डीप फ्लेवर विकसित होता है। कबाब को अक्सर  ताजी नान ब्रेड, पुदीने की चटनी और कटे हुए प्याज के साथ ग्रिल से गर्मागर्म निकालकर परोसा जाता है।

मंगलौर की चिकन कोरी रोटी

chicken kori roti

चिकन कोरी रोटी मैंगलौर का एक पारंपरिक व्यंजन है। यह लॉस्ट रेसिपी मसालेदार नारियल-बेस्ड ग्रेवी में पकाए गए चिकन से तैयार की जाती है। इसके साथ कुरकुरे वेफर्स परोसे जाते हैं। इसे अक्सर विशेष अवसरों, पारिवारिक समारोहों और त्यौहारों में बनाया जाता है। चिकन कोरी रोटी में मेन इंग्रीडिएंट्स सॉफ्ट चिकन के पीसेस, नारियल, इमली, प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, धनिया, जीरा, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसाले होते हैं।

चिकन को मसालों के साथ मैरीनेट किया जाता है और फिर नारियल के दूध, इमली के गूदे और मसालों से बनी स्वादिष्ट ग्रेवी में पकाया जाता है। कोरी रोटी चावल से तैयार किया गया एक पतला वेफर होता है, इसे चिकन करी के साथ परोसा जाता है। अपने स्वाद और सांस्कृतिक महत्व के बावजूद, चिकन कोरी रोटी कर्नाटक के बाहर और गैर-तटीय भारतीय समुदायों के बीच अपेक्षाकृत कम जानी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या इन भारतीय कुजीन के बारे में पता है आपको? बड़े वाले Foodie हैं तो जरूर करें ट्राई

सिंघाड़े की कचरी

सिंघारे की कचरी उत्तर प्रदेश में खूब बनाई जाती हैं। इसे स्नैक्स के रूप में खाया जाता है। सिंघाड़े को व्रत में खाया जाता है, इसलिए यह नवरात्रि और अन्य व्रत उत्सव में बनाई जाती हैं। सिंघाड़े की कचरी को सिंघाड़े का आटा, उबले और मसले हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, धनिया और काली मिर्च जैसे मसालों से बनाया जाता है। आटे को गूंथकर छोटा-छोटा गोल आकार दिया जाता है और फिर उन्हें कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। इसका क्रिस्पी टेक्सचर ही इसे फ्लेवरफुल बनाता है। आज उपवास में कई सारी चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन यूपी की इस डिश के बारे में कम लोग जानते हैं। 

 

अगर आपको ऐसी कोई रेसिपी या कुजीन के बारे में पता है, जिसे लोग भूल गए हैं, तो उसके बारे में हमें जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik and euphorhea

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।