पहला-'बस 2 मिनट इंतजार करों, कुकर में सब कुछ डाल दिया है और 10 मिनट में खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी', दूसरा-'अरे, बस 2 सीटी में चावल बन जाएगा'। शायद ऐसे लाइन आप हर रोज सुनते होंगे। किचन में मौजूद कई बर्तनों में से कुकर एक ऐसा बर्तन है जिसका इस्तेमाल हम और आप हर रोज करते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि आपने फर्स्ट टाइम कुकर का इस्तेमाल कब किया था या फिर कुकर के इतिहास के बारे में आप जानते हैं? शायद ऐसे बहुत से लोग होंगे जो यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि कुकर भारतीय घरों तक कैसे पहुंचा।
इस लेख में हम आपको प्रेशेर कुकर का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप भी ज़रूर जानना चाहेंगे। आए जानते हैं।
प्रेशर कुकर के आविष्कार के बारे में बेहद ही दिलचस्प कहानी है। कुकर के आविष्कार को लेकर कहा जाता है कि इसका आविष्कारलगभग 1679 ई के आसपास किया गया था। कुछ लोगों का मानना है कि इसका आविष्कारसाल 1672 के आसपास ही हो गया था और इसी को एक नए अंदाज में साल 1679 में प्रस्तुत किया गया था।
इसे भी पढ़ें:इस 1 चीज से किचन की कई परेशानियों को कर सकते हैं दूर, जानें कैसे
कहा जाता है कि हम और आज जिस कुकर का इस्तेमाल करते हैं वो पहले इस तरह नहीं था। आविष्कार करने वाला भी इसमें खाना बनाने नहीं बल्कि किसी अन्य काम के लिए आविष्कार किया था।
कहा जाता है कि प्रेशर कुकर का आविष्कार एक फ़्रांसिसी भौतिकशास्त्री ने किया था। जी हां, उस फेमस फ़्रांसिसी भौतिकशास्त्री को डेनिस पपिन के नाम से जाना जाता है।
आप और हम जिस बर्तन को प्रेशर कुकर के नाम से जानते हैं उसे पहले किस नाम से जाना जाता था ये कहानी भी बेहद रोचक है। जी हां, कहा जाता है कि प्रेशर कुकर को पहले स्टीम डाइजेस्टर (पचने वाला) के नाम से जाना जाता था।(सालभर ट्रेंड में रहने वाले 10 वायरल फूड्स)
स्टीम डाइजेस्टर का इसका इस्तेमाल पहले घर में नहीं बल्कि होटलों और इंडस्ट्रीज में किया जाता था, क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए खास तरह की मिट्टी का इस्तेमाल करना पड़ता था।
कहा जाता है कि पहली बार लगभग 1915 के आसपास इस उपकरण को प्रेशर कुकर के नाम से इस्तेमाल किया था। आगे चलकर लगभग 1939 के आसपास एक वैज्ञानिक द्वारा पहली बार एल्युमिनियम प्रेशर कुकर प्रदर्शित किया गया था।
इसे भी पढ़ें:ऑयली प्लास्टिक लंच बॉक्स को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@storekit,shopify)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।