herzindagi
image

महंगे एवोकाडो की फ्रेशनेस को लॉक करने के ल‍िए अपनाएं ये आसान क‍िचन हैक्‍स, हफ्तों तक बनी रहेगी ताजगी

एवोकाडो एक महंगा फ्रूट है और इसे खरीदने के बाद सबसे बड़ी चिंता इसकी फ्रेशनेस को बरकरार रखना होती है। कटा हुआ एवोकाडो जल्द ही भूरा पड़ने लगता है। एवोकाडो की फ्रेशनेस को बर्बाद होने से बचाने के लिए हम आपको कुछ आसान और असरदार किचन हैक्स बता रहे हैं। इससे आप हफ्तों तक इसकी मलाईदार ताजगी का आनंद ले सकेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-13, 09:20 IST

हेल्‍दी रहने के ल‍िए हमें अपनी डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों और फलों को शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है। प‍िछले कुछ सालों में एवोकाडो की खूब पसंद क‍िया जा रहा है। ये हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बन चुका है। इसका क्रीमी टेक्सचर और हल्का टेस्‍ट इसे सलाद, स्मूदी या टोस्ट जैसी हर चीज के लिए परफेक्ट बनाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि ये बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

अगर आपने कभी एवोकाडो खरीदा हो और कुछ ही दिनों में वो भूरा हाेने लगे तो आपको परेशानी हो सकती है, क्‍योंक‍ि ये बहुत महंगे आते हैं। इसकी ताजगी बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांक‍ि कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप इसे कई दिनों तक ताजा रख सकती हैं। हम आपको अपने इस लेख में कुछ आसान से क‍िचन हैक्‍स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

avocado storage tips (2)

कच्चे एवोकाडो को ऐसे रखें

अगर एवोकाडो अभी कच्चा है यानी सख्त है, तो उसे कमरे के नॉर्मल टेंपरेचर पर ही रखना सही रहेगा। अगर आप एवोकाडो को जल्दी पकाना चाहती हैं, तो एक पेपर बैग में एवोकाडो के साथ एक केला या सेब रख दें। इन फलों से निकलने वाली ethylene gas एवोकाडो को जल्दी पकने में मदद करती है। ध्यान रखें कि धूप या बहुत गर्म जगह पर न रखें, वरना ये जल्दी खराब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बिना गंदगी के सिर्फ 5 मिनट में छीलें एवोकाडो, जानें सबसे आसान तरीका

पके हुए एवोकाडो को ऐसे बचाएं

जब एवोकाडो पक जाए और हल्का दबाने पर नरम लगे, तो उसे तुरंत फ्रिज में रख दें। ठंडी जगह पर रखने से इसकी ताजगी पांच से सात दिनों तक बनी रहती है। कोशिश करें कि इसे बंद डिब्बे या एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि नमी और बदबू अंदर न जाए।

कटे हुए एवोकाडो की ताजगी कैसे बनाए रखें?

अगर आपने आधा एवोकाडो इस्तेमाल कर लिया है और आधा बच गया है, तो भी आप इसे स्‍टाेर कर सकती हैं। उस पर नींबू या लाइम का रस लगाएं। इससे एवोकाडो की ऊपरी लेयर ब्राउन नहीं होगी। बस रस लगाकर उसे प्लास्टिक रैप से कसकर लपेट दें। इसके अलावा बीज न निकालें। जिस हिस्से को आप बाद में इस्तेमाल करेंगी, उसमें बीज (pit) छोड़ दें। इससे हवा का सीधा संपर्क कम होता है और फल जल्दी खराब नहीं होता। कटे हुए एवोकाडो को एक कटोरे में पानी डालकर उसमें डुबो दें और फ्रिज में रखें। ये तरीका 2 दिन तक इसे फ्रेश रखता है।

फ्रीज भी कर सकती हैं एवोकाडो

अगर आप एवोकाडो को लंबे समय तक स्टोर करना चाहती हैं, तो उसे फ्रीजर में भी रख सकती हैं। इसके लिए एवोकाडो को मसल लें, थोड़ा नींबू रस मिला लें और फिर इसे फ्रीजर बैग में पैक कर दें। ये तरीका स्मूदी या स्प्रेड बनाने के लिए बहुत अच्छा है।

avocado storage tips (2)

कुछ एक्स्ट्रा टिप्स

  • एवोकाडो को प्याज के पास न रखें, क्योंकि ये उसकी गंध अब्‍जॉर्ब कर लेता है।
  • अगर आपके पास कई एवोकाडो हैं, तो कुछ को फ्रिज में रख दें और बाकी को बाहर रखें।
  • इससे कुछ एक साथ पकेंगे और कुछ बाद में खाने के लिए बचेंगे।

इसे भी पढ़ें: हार्ट हेल्थ के लिए इन चार तरीकों से फायदेमंद है एवोकाडो, जानिए

एवोकाडो महंगा जरूर है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से संभालें तो इसका स्वाद और ताजगी कई दिनों तक बरकरार रहती है। बस थोड़ी सी समझदारी और ये छोटे-छोटे किचन हैक्स अपनाइए और हर बार ताजे एवोकाडो का मजा लें। साथ ही अगर आपको ये स्‍टोरी अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।