गर्मियां शुरू होते ही पुदीना और धनिया का बहुत सेवन किया जाता है। इन होनों हर्ब्स की चटनी बनाई जाती है और भोजन में गार्निशिंग के रूप में उपयोग होता है। अभी मौसम में भी आपको ये हर्ब्स बाजार में खूब दिखेंगी। हालांकि, इन्हें स्टोर करने में यह दिक्कत आती है कि नमी के कारण ये जल्दी मुरझा जाते हैं या काले पड़ जाते हैं।
अगर ये पानी में भीगे रह गए, तो जल्दी सड़ जाएंगे और ड्राई होने पर मुरझा जाते हैं। पुदीने की खुशबू भी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में इन्हें स्टोर कैसे किया जाए?
अगर आप भी बाजार से ज्यादा धनिया और पुदीना ले आए हैं, तो अब आपको भी स्टोरिंग में परेशानी हो रही होगी। आज हम आपको ये नहीं बताएं कि इन्हें फ्रिज में या फ्रिज के बाहर कैसे स्टोर करना चाहिए, बल्कि वे इंग्रीडिएंट्स बताएंगे जो इन चीजों को फ्रेश रखेंगे। इनका रंग, स्वाद और खुशबू को बरकरार रखने के लिए आप भी उन इंग्रीडिएंट्स का उपयोग कर सकते हैं।
हल्दी की मदद से फ्रेश रखें हर्ब्स
हल्दी का उपयोग सिंथेटिक रसायनों के उपयोग के बैगर धनिया और पुदीने की पत्तियों को स्टोर करने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसके लिए हल्दी और पानी का एक मिश्रण बना लें। इसके बाद धनिया और पुदीना को अच्छी तरह से धोकर पेपर टॉवल पर सुखाएं और फिर हल्दी वाले मिश्रण में डालकर कुछ देर के लिए भिगोकर रखें। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसके रोगाणुरोधी गुण किसी भी तरह के बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करता है। हल्दी के कारण इसके पत्ते खराब नहीं होते और उनका स्वाद और रंग बरकरार रहता है।
इसे भी पढ़ें: सूख रहा है पुदीना, धनिया और करी पत्ता? आजमाएं ये ट्रिक्स
सिरका रखेगा हर्ब्स को फ्रेश
सिरका को पानी में मिलाकर धनिया और पुदीने की पत्तियों पर हल्का-सा छिड़कने से इसके अम्लीय गुणों के कारण बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है। इस तरह से आपकी हर्ब्स खराब नहीं होती हैं और न ही मुरझाती है। इस सॉल्यूशन के छींटे डालने के बाद पत्तियों को पेपर टॉवल या पेपर बैग में लपेटकर फ्रिज में रख लें। इससे धनिया और पुदीना लंबे समय तक उपयोग कर सकेंगे।
नमक से साफ करें हर्ब्स
धनिया और पुदीना तभी खराब होते हैं, जब उनकी गंदगी को ढंग से साफ नहीं किया जाता है। इसके लिए उन्हें अच्छी तरह से पानी में धोएं। आप चाहें तो नमक का पानी बनाकर उसमें भी पत्तों को भिगोकर फिर सुखा सकते हैं। जब पत्ते सूख जाएं, तो ऊपर से थोड़ा-सा नमक छिड़कर स्टोर कर लें। ये बैक्टीरिया के विकास को रोकेगा और नमक एक बढ़िया प्रिजर्वेटिव की तरह का काम करता है। इससे नमी की मात्रा को कम करके पत्तियों के रंग, बनावट और स्वाद को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे उनकी शेल्फ लाइफ और फ्रेशनेस बढ़ जाती है।
चीनी का करें उपयोग
धुले और सूखे धनिया और पुदीने के पत्तों पर थोड़ी मात्रा में चीनी छिड़कने से नमी और ताजगी बरकरार रहेगी। चीनी नमी को अब्सॉर्ब करती है। इससे पत्ते मुरझाएंगे भी नहीं। आप चीनी के माध्यम से पत्तियों के प्राकृतिक रंग और बनावट को प्रिजर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन टिप्स: फ्रिज में जल्दी न सूखे धनिया इसके लिए अपनाएं ये हैक्स
धनिया और पुदीना में डालें तेल
क्या आपको पता है कि तेल भी एक बढ़िया प्रिजर्वेटिव है? धनिया और पुदीने की पत्तियों पर ऑलिव ऑयल या वेजिटेबल तेल को छिड़का जा सकता है। एक हल्की-सी परत इन पत्तियों को ऑक्सीडाइज्ड नहीं होने देती है। ऑक्सीडेशन के कारण ही पत्ते काले पड़ते हैं। यह एक बैरियर बनाता है और इससे पत्ते सुरक्षित रहते हैं। यह प्रिजर्वेशन तरीका पत्तियों के कुरकुरेपन और सुगंध को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, उनकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाता है। बस ध्यान रखें कि ऑयल का उपयोग बहुत कम मात्रा में करना है।
इसके अलावा आप पत्तों को धोने से पहले उनके पैकेट में सिलिका जेल के छोटे पाउच भी रख सकते हैं। सिलिका जेल पैकेट रखने से अतिरिक्त नमी को अवशोषित करने में मदद मिलती है। जब भी हर्ब्स का इस्तेमाल करें, उन्हें निकालकर धोएं और फिर गार्निश के रूप में उपयोग करें।
आप इनमें से कौन-सा तरीका आजमाना चाहेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके पास भी ऐसे ही ट्रिक्स हैं, तो उन्हें भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों