फ्रिज नहीं है तो ऐसे रखें गर्मी के दिनों में दूध और दही, नहीं होगा खराब

गर्मी में फ्रिज नहीं है तो दूध और दही खराब हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घर के सामानों को बिना फ्रिज के भी सुरक्षित रख सकती हैं। 

 

how to store milk and curd in summer

गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में कुछ भी खाने का सामान मिनटो में खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में रखा दूध, दही जैसी चीजें खराब ना हो तो हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं। इसकी मदद से आप अपने घर में बिना फ्रिज के भी इन चीजों को स्टोर कर सकती हैं।

ऐसे रखें दूध को फ्रेश

how do you prevent milk

अगर घर में मौजूद दूध को गर्मी के दिनों में आप फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपको उसे एक साफ बर्तन में उबाल लेना है। ध्यान रखें कि कम आंच पर आपको करीब 10 मिनट तक दूध को उबालना है। इसके बाद आपको कम मात्रा में बेकिंग सोडा दूध में मिलाना है। इसके बाद आप दूध को आधा ढ़क कर इसे रख दें। ऐसे में दूध खराब नहीं होगा।

दही को कैसे करें स्टोर

dahi

दही को स्टोर करने के लिए इसे आप पाकेट से निकालकर एक कटोरी में रख लें। इसके बाद आपको एक बड़े बर्तन में पानी लेना है और कटोरी को पानी के ऊपर रख देना है। आपका दही 24 घंटे तक बिना फ्रिज के भी खट्टा नहीं होगा और ना ही खराब होगा। आपको दही को आधा ही ढ़कना है।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज में शीर रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी खराब

पानी को कैसे रखें ठंडा

अगर आपके पास फ्रीज नहीं है तो आपको अपने लिए मटका खरीदना चाहिए। मटका काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल करके आप रोजाना ठंडा पानी पी सकती हैं। मटका में पानी भड़ने के बाद यह लंबे समय तक ठंडा रहता है।

इसे भी पढ़ें-Cleaning Tips: फ्रिज पर लगे गंदे निशानों को ऐसे करें होममेड क्लीनर से साफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP