अनाज और आटे में कीड़े या घुन का लगना रसोई के आम समस्या में से एक है। बहुत से लोग समय कम होने के कारण एक ही बार में बाजार से खूब सारा अनाज और राशन खरीदकर लाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि ठीक से नहीं रखने के कारण या ज्यादा दिनों तक उपयोग न करने पर इनमें कीड़े या घुन लग जाते हैं। घुन लगने के बाद लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम उन्हें साफ करने का साथ-साथ कैसे इस्तेमाल करना है इसके बारे में बताएंगे।
पानी में धोकर
जब अनाज खराब हो जाते हैं या उसमें कीड़े या घुन लग जाते हैं, तो वह अंदर से खोखले और खराब हो जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अनाज में केवल दाग और छेद बस हुए होते हैं। इसलिए आप इन्हें फेंकने के बजाए पानी में डुबोएं। पानी में अनाज डालने के बाद खराब अनाज पानी के ऊपर आ जाते हैं और जो सही अनाज होते हैं वो नीचे रह जाते हैं। आप इन खराब अनाज को फेंक दीजिए और बचे हुए सही अनाज को धोकर सुखा लें और उपयोग करें।
छलनी से छानकर
आटे में यदि कीड़े लग गए हैं तो आप इन्हें फेंकने या वेस्ट समझने के बजाए इन्हें अच्छे से दो-तीन बार छलनी से छानकर यूज करें। चावल, गेहूं और मैदे (मैदा अल्टरनेटीव) का उपयोग जल्दी नहीं करने पर उसमें कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में उन्हें फटाफट चाल कर यूज कर लें।
इसे भी पढ़ें: बिना कैबिनेट के छोटे किचन को ऑर्गेनाइज करने में मदद करेंगे ये DIY टिप्स
सूप से साफ करें
आमतौर पर सभी घरों में सूप होते हैं, सूप का इस्तेमाल अनाज की अच्छे से सफाई के लिए किया जाता है। ऐसे में आप अनाज को सूप में झाड़कर साफ कर सकते हैं। अनाज में घुन लगने के बाद वे हल्के हो जाते हैं, जिसे सूप में झाड़ने से आसानी से उड़कर गिर जाते हैं। आप अपने घुन लगे मकई, गेहूं और दाल (उड़द दाल खरीदने के टिप्स) जैसे दूसरे अनाज को सूप में साफ कर सकते हैं।
अनाज का आटा बनाकर
घुन लगे अनाज को पानी में धोकर सूप से साफ कर लें फिर इसे मील में आटा पीसने के लिए दे दें। आटा बनने के बाद घुन लगे अनाज फ्रेश हो जाते हैं, आप पहचान भी नहीं पाएंगे कि इनमें घुन लगे थे या ये खराब हो गए थे। फेंकने से पहले अनाज को पानी में धो लें फिर सुखाकर आटा (आटे की वेरायटी) बना लें और पीसे हुए फ्रेश आटा का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: किचन के डिब्बों के ढक्कन ढीले हो गए हैं, तो इन तरीकों से करें टाइट
इन तरीकों से आप घुन लगे अनाज को फेंकने के बजाए रियूज कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों