How To Make Homemade Ghee Smell Good: घी को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। भारतीय घरों में घी का खूब इस्तेमाल होता है। बाजार में आजकल सबकुछ मिलावटी मिलने लगा है। मिलावटी और नकली घी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आज भी बहुत से घरों में खुद ही मलाई से घी तैयार किया जाता है। हालांकि, जब घी बनता है, तो इसकी गंध बहुत दूर तक जाती है। इसकी महक इतनी तेज होती है कि घर में दम घुटने लगता है।
अगर आप छोटे अपार्टमेंट में रहते है, तो घी की गंध से आपकी नाक में दम हो सकता है। ऐसे में अगर कोई मेहमान गलती से घर मे आ जाए, तो बहुत ही असहज हो सकते हैं। अगर आपको भी घी बनाते हुए आने वाली गंध बिल्कुल पसंद नहीं है, तो आप सोशल मीडिया पर वायरल एक हैक की मदद से सकते हैं। आइए जानें, घी बनाते हुए आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?
इस एक चीज से दूर होगी घी की बदबू
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें घी से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है। इसके मुताबिक, जब भी आप घी बनाएं। गैस के बगल में एक गिलास में सिरका भरकर रख दें। दरअसल, सिरका एक नेचरल स्मैल ऑब्जर्वर की तरह काम करता है। ये हवा में मौजूद गंध को सोख लेता है। यह घी की तेज गंध को भी रोकने में मदद करता है।
विनेगर से महक कैसे दूर होगी?
विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड हवा में मौजूद पार्टिकल्स को न्यूट्रलाइज करने का काम करता है। यह बदबू को खत्म करने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है, जो रसोई में बहुत काम आ सकता है। इससे कई तरह की दूसरी बदबू भी दूर की जा सकती है।
घी की बदबू कैसे दूर करें?
- इसके अलावा, भी आप कई तरीकों से घी की बदबू को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप किचन में एसेंशियल ऑयल रख सकते हैं। इससे महक दूर होगी।
- घी की महक को कम करने के लिए इसे बनाते हुए किचन की खिड़की को खुला रखें। साथ ही एग्जॉस्ट फैन को भी ऑन रखें।
यह भी देखें-Kitchen Tips: क्या आपके भी किचन में रखे पुराने घी से आ रही है बदबू ? इन ट्रिक्स से करें दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों