हलवाई जैसे फूले हुए भटूरे बनाने के लिए आजमाएं ये 3 ट्रिक्स

घर पर भटूरे बनाते समय हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप फूला हुआ भटूरा चाहती हैं तो इन ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें।

 

bhatura recipe with yeast

छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। जब भी छोले-भटूरे खाने का मन करता है तो लोग बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं, लेकिन इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। हालांकि कुछ लोग भटूरा इसलिए घर पर नहीं बनाते क्योंकि वह ठीक से फूलता नहीं है। यही नहीं वह चाहें जितनी भी कोशिश कर लें उनका भटूरा मार्केट में मिलने वाले भटूरे की तरह नहीं फूलता। बता दें कि फूला हुआ भटूरा ना सिर्फ परोसने में अच्छा लगता है बल्कि खाने में भी उतना ही टेस्टी लगता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रिक्स, जिसे फॉलो करने से आपका भी भटूरा मार्केट में मिलने वाले भटूरे की तरह फूला हुआ बनेगा। आइए जानते हैं वह सिंपल ट्रिक्स क्या हैं?

भटूरे का डो बनाने के लिए इन इंग्रेडिएंट्स को करें शामिल

dough for bhatura

भटूरा बनाने के लिए जब हम मैदे को गूंथें तो उसमें कुछ अन्य इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करना ना भूलें। एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, सोडा मिक्स कर दें। इसके अलावा इसमें सूजी को भी मिक्स करें और आखिर में 2 चम्मच दही का पानी मिक्स कर दें। ध्यान रखें की सूजी की मात्रा मैदा के अनुसार रखें, यह हमेशा कम होनी चाहिए। अब इसे पानी की मदद से गूंथ लें और प्लास्टिक से रैप कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से डो में खिचाव पैदा होगा और भटूरा आसानी से बेला जा सकता है। वहीं चीनी के मिक्स करने से फर्मेंटेशन प्रोसेस बढ़ जाता है और यह भटूरे के कलर को भी निखारता है। जितना अच्छा बेला जाएगा भटूरे के फूलने का चांस उतना ही अधिक होता है।

सॉफ्ट होना चाहिए भटूरे का डो

taasty bhatura

डो तैयार करने का तरीका हर किसी का अलग है, कोई चीनी की जगह नमक तो बेकिंग सोडा की जगह ईनो या फिर दही की जगह तेल का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहे जो भी तरीका इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रखें कि डो हमेशा नरम होना चाहिए। अगर आप सारी मैदा मिक्स करने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ती हैं तो समय का खास ध्यान रखें, क्योंकि अधिक देर तक छोड़ने से यह ना सिर्फ सख्त हो जाता है बल्कि खट्टा भी हो सकता है, जिससे भटूरे का स्वाद खराब हो जाएगा। जितना ज्यादा देर तक मैदे का डो गूंथेंगी उतना अच्छा भटूरे का डो तैयार होगा। परफेक्ट डो से ना सिर्फ भटूरे का साइज परफेक्ट होगा बल्कि यह फूलेगा भी अच्छा।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: किचन में मौजूद घी में मिलावट तो नहीं? ऐसे करें उसकी जांच

भटूरे को गर्म तेल में ही तलें

oil for bhatura

भटूरे को तलने के लिए हमेशा अधिक मात्रा में तेल का प्रयोग करें। आप चाहें तो एक साथ सभी भटूरों को बेल कर रख सकती हैं ताकि तेल गर्म होने के बाद एक-एक कर आसानी से तले जा सकें। एक बार में एक भटूरा तलने के बाद दूसरे में गैस का फ्लेम लो कर देते हैं, ऐसे में दूसरा भटूरा नहीं फूलता। ध्यान रखें कि भटूरा फूला हुआ बने इसके लिए तेल अधिक गर्म होना चाहिए। इसलिए एक साथ सभी भटूरों को बेलकर रख लें तेज आंच पर ही सभी भटूरों को तल लें। कढ़ाई में भटूरा डालने के बाद ऊपर से गर्म तेल चम्मच की मदद से डालें और चम्मच की मदद से उसे हल्का दबाते हुए तलें। इससे भटूरा तुरंत फूल जाएगा।

Recommended Video

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP