Real Honey Identifying Trick: शहद के नाम पर मिल रहा है चीनी का सिरप, असली Honey ऐसे पहचानें

चीनी का हेल्दी विकल्प शहद होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हनी क्या वाकई शुद्ध होता है? आइए इस लेख में हम कुछ आसान टेस्ट करके आपको असली और नकली शहद की पहचान करना बताएं।
image

बाजार में चमचमाते जार में बंद मीठा-सा सिरप देखकर हम यह मान लेते हैं कि वह शुद्ध शहद है। दुकानदार भी अक्सर यही दावा करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे आप ‘हनी’ समझ रहे हैं, वह असल में क्या है?

बहुत बार यह सिर्फ शहद का नाम लेकर बेचा जा रहा चीनी का सिरप होता है। इसमें केमिकल्स मिलाए जाते हैं और रंग डालकर इसे शहद जैसा बनाया जाता है। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर करता है।

ऐसे में आपके काम आएंगे दादी और नानी के वे नुस्खे जिनकी मदद से आप असली शहद ढूंढ निकालेंगी। यह लेख आपको न केवल असली और नकली शहद में फर्क करना सिखाएगा, बल्कि आपको खरीदारी करते वक्त किन चीजों को ध्यान रखना है, वो भी बताएगा।

शहद में मिलावट कैसे होती है?

how honey is adulterated

  • शहद में मिलावट कई तरीकों से की जाती है। इसमें सबसे आम तरीका है ग्लूकोज, शुकरोज या फ्रक्टोज सिरप को शहद में मिलाना। यह सिरप बाजार में सस्ता और आसानी से उपलब्ध होता है, जिससे शहद की मात्रा बढ़ाई जाती है।
  • ब्राउन राइस सिरप को शहद में मिलाना एक नई तकनीक है जिससे नकली शहद असली जैसा दिखता है। यह ट्रांसपेरेंट और गाढ़ा होता है, जिससे पहचानना मुश्किल होता है।
  • कुछ लोग पूरी तरह से नकली शहद बनाते हैं, जिसमें सिर्फ रंग, फ्लेवर, सिरप और प्रिजर्वेटिव मिलाकर हनी जैसा दिखाया जाता है।
  • इनवर्ट शुगर को एसिड या एंजाइम की मदद से बनाया जाता है और यह भी शहद जैसा दिखता है।

इन तरीकों से करें शहद की पहचान-

आपने जाना कि शहद में कैसे मिलावट होती है, आइए अब आपको बताएं कि शहद की पहचान कैसे कर सकते हैं-

1. कपड़े पर शहद गिरा कर जांचें

एक कॉटन के सफेद कपड़े पर कुछ बूंदें शहद की टपकाएं और देखें कि क्या वह कपड़े में फैलता है। असली शहद एक जगह टिकेगा और कोई निशान नहीं छोड़ेगा, जबकि नकली शहद या मिलावटी सिरप फैलकर पीला धब्बा बना देगा।

2. असली शहद को फ्लेम टेस्ट से पहचानें

honey flame test

एक रुई की बत्ती को शहद में डुबोकर उसे जलाएं। अगर बत्ती आसानी से जल जाती है, तो शहद असली है, क्योंकि उसमें नमी कम होती है। नकली या मिलावटी शहद में मौजूद पानी और सिरप के कारण वह बत्ती जलती नहीं या चटकती है।

3. शहद और सिरका टेस्ट करें

सिरके की मदद से भी आप शहद को पहचान सकते हैं। यह ट्रिक आपके काम जरूर आएगी। इसके लिए थोड़े से शहद में कुछ बूंदें सफेद सिरके की मिलाएं। अगर इसमें झाग बनता है, तो समझिए कि उसमें कुछ न कुछ मिलावट जरूर है।

4. थंब रबिंग टेस्ट

honey rubbing test

आप इसे हाथ लेकर भी जांच सकते हैं। जी हां, थोड़ा-सा शहद अंगूठे पर लेकर रगड़ें। अगर वह आपकी त्वचा में घुल जाए और चिपचिपा महसूस न हो, तो वह असली है। नकली शहद पानी जैसा फैल जाएगा और चिपचिपा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: शहद को इन तरीकों से कुकिंग में करें शामिल, स्वाद हो जाएगा डबल

5. वजन से पहचानें

शहद की एक खास पहचान होती है उसकी डेंसिटी, यानी वह पानी की तुलना में भारी होता है। इस टेस्ट को करने के लिए आप एक साफ गिलास में नॉर्मल पानी भरें। अब उसमें धीरे से एक चम्मच शहद डालें, बिना हिलाए। इससे असली शहद नीचे बैठ जाएगा और पानी के साथ तुरंत नहीं घुलेगा। वहीं, नकली या मिलावटी शहद पानी में फैल जाएगा या ऊपर की सतह पर तैरने लगेगा।

साथ ही ध्यान दें कि असली शहद की खुशबू नेचुरल होती है, उसमें हल्की फ्लोरल खुशबू होती है। वहीं, नकली शहद सिर्फ मीठा होता है, उसमें कोई डेप्थ नहीं होती।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP