डेजर्ट बनाने के लिए काट रहे हैं सूखे छुहारा, तो ये ट्रिक्स आएंगी आपके बहुत काम

कई बार हाथों में चिपचिपाहट भी हो जाती है, जिससे काम मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी छुहारे काटने में परेशानी महसूस करते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। 
image

मिठाई में अक्सर मावा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हर किसी के लिए छुहारे को काटना आसान नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी सख्त और चिपचिपे होते हैं। अगर सही तरीके से काटा न जाए, तो ये चाकू से चिपक जाते हैं या टुकड़े बराबर नहीं बनते। कई बार हाथों में चिपचिपाहट भी हो जाती है, जिससे काम मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी छुहारे काटने में परेशानी महसूस करते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स अपनाकर आप छुहारे को जल्दी और आसानी से काट सकते हैं, जिससे आपका समय बचेगा और डेजर्ट का लुक भी बेहतर बनेगा। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताएंगे, जिनकीमदद से आप छुहारे को बिना किसी दिक्कत के काट सकते हैं।

छुहारे को हल्का गर्म करें

dates cutting tips

सूखे छुहारे काफी सख्त होते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें हल्का गर्म कर लें, तो वे थोड़ा नरम हो जाते हैं और आसानी से कट जाते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें-पूरी दुनिया में खाए जाते हैं ये छह तरह के खजूर, जानिए इनके बारे में

कैसे करें?

  • छुहारे को 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें।
  • अगर माइक्रोवेव नहीं है, तो उन्हें 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें।
  • हल्के गर्म छुहारे न केवल आसानी से कटते हैं, बल्कि उनका स्वाद भी बेहतर होता है।

चाकू को हल्का चिकना करें

यह हैक बहुत ही मददगार है, जिससे आप सूखे छुहारे काट सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस चाकू को चिकना करने की जरूरत होगी। चिकना करने के लिए आप कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें?

  • चाकू पर हल्का घी या तेल लगा लें।
  • आप बटर नाइफ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे छुहारे आसानी से कटेंगे।

कैंची का इस्तेमाल करें

Dry dates cutting hacks

अगर आपको छुहारे बारीक काटने हैं, तो चाकू के बजाय किचन कैंची का इस्तेमाल करें। इससे छोटे टुकड़े जल्दी और साफ तरीके से कट जाते हैं।

कैसे करें?

  • कैंची से काटने से छुहारे चिपकते नहीं हैं और टुकड़े समान रूप से कटते हैं।
  • यह विधि खासतौर से तब इस्तेमाल होती है जब आपको छुहारे बहुत छोटे टुकड़ों में काटने होते हैं।

छुहारे के बीज निकालने का सही तरीका

छुहारे के बीज निकालना एक जरूरी स्टेप है, खासकर जब आप उन्हें डेजर्ट्स या मिठाइयों में इस्तेमाल करना चाहते हैं। बीज निकालने के लिए सही तरीका अपनाने से छुहारे को खराब किए बिना आसानी से खोला जा सकता है।

कैसे करें?

  • माइक्रोवेव में 10 सेकंड के लिए रख दें।
  • छुहारे को कटिंग बोर्ड पर रखें और चाकू से हल्के हाथ से लंबाई में एक चीरा लगाएं।
  • चीरा लगाने के बाद हल्के हाथों से छुहारे को दोनों तरफ से पकड़कर खोलें। अब बीज आसानी से दिखाई देगा।
  • उंगलियों या छोटी चम्मच की मदद से बीज को बाहर निकालें।अगर छुहारा बहुत चिपचिपा हो, तो चाकू की नोक से हल्का दबाव देकर बीज को अलग करें।
  • बीज निकालने के बाद छुहारे को हल्का दबाकर समतल कर लें, ताकि काटने में आसानी हो।

फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल करें

Dry dates cutting tips

अगर आपको बहुत सारे छुहारे काटने हैं, तो फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे छुहारे बहुत ही आसानी से कट जाएंगे, बस आपको ध्यान रखना होगा। कई बार हाथ कटने का डर भी लगा रहता है।

कैसे करें?

  • सबसे पहलेछुहारों को छोटे टुकड़ों में काटकर प्रोसेसर में डाल दें।
  • इससे छुहारे जल्दी और आसानी से कट जाएंगे। बस हो गया आपका काम, जिसे सर्व किया जा सकता है।

छुहारे को ठंडा करके काटें

अगर आपको छुहारे काटने में दिक्कत होती है, तो इसे ठंडा करका काटा जा सकता है। बता दें ठंडे छुहारे आसानी से कट जाते हैं और परेशानी भी नहीं होती। बस आपको सही हैक का पता होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-टूट जाते हैं खजूर के लड्डू? तो परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

कैसे करें?

  • अगर छुहारा सख्त है, तो इसे कुछ घंटों के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें या रातभर पानी में रखें। इससे यह नरम हो जाएगा और आसानी से कटेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि छुहारा ठंडा हो जाए, तो भिगोने के बाद या वैसे ही कुछ घंटे फ्रिज में रख दें।
  • ठंडे छुहारे को किसी तेज चाकू या किचन कैंची से बीच में से काटें और बीज हटा दें। फिर इसे अपनी जरूरत के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं।

इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप छुहारों को जल्दी और आसानी से काट सकते हैं और अपने पसंदीदा डेजर्ट में इनका स्वाद बढ़ा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP