herzindagi
natural brass cleaner with diya

आप जानती हैं कि मिट्टी के दीयों को पीतल के बर्तनों पर रगड़ने से क्या होता है?

पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट को खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप मिट्टी के दीए की मदद से इसकी सफाई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-13, 11:50 IST

पीतल के बर्तन सदियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होते रहे हैं। इनकी प्राकृतिक चमक और एंटी-बैक्टीरियल गुण इन्हें खास बनाते हैं। पीतल के बर्तनों का उपयोग न केवल रसोई में बल्कि पूजा-पाठ और सजावट के लिए भी किया जाता है। लेकिन समय के साथ इन पर कालापन आ जाता है। अब ऐसे में इसे साफ करने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना मार्केट प्रोडक्ट के भी इन बर्तनों को चमका सकती हैं।

इसके लिए आपको केवल बर्तन पर मिट्टी के दीए को रगड़ने की जरूरत है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए आप यूज्ड मिट्टी के दीयों का कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिट्टी दीये की मदद से साफ करें पीतल के बर्तन

how to clean utensils with diya

पीतल के बर्तन का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है फिर चाहें वह पूजा स्थान हो या खाना बनाने के लिए। लेकिन अगर आप इन बर्तनों को कुछ समय के लिए इस्तेमाल करना छोड़ देते हैं, तो उसका रंग काला पड़ जाता है। अगर आपके घर पर भी पीतल के बर्तन का रंग काला हो गया है, तो आप इसे मिट्टी दीया की मदद से आसानी से चमका सकती हैं। इसके लिए आज साफ या यूज्ड मिट्टी की दीयों को ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- जले हुए पैन के कालेपन और चिकनाई को साफ करने के लिए कारगर है किचन में रखी ये दो चीजें

  • पीतल के बर्तन को क्लीन करने के लिए सबसे पहले दीपक पर लगे तेल को पानी से साफ कर लें।
  • अब इन दीयों को कद्दूकस की मदद से रगड़कर इसका पाउडर तैयार कर लें।
  • इसके बाद पाउडर में नींबू का रस और डिश सोप डालकर मिक्स करें।
  • अब इस पाउडर का पेस्ट बनाकर बर्तन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बर्तन को स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए साफ कर पानी से धुलें।

बर्तन पर मिट्टी का दीया रगड़ने से क्या होता है?

easy way to clean utensils blackness

किचन में खाना बनाते वक्त कई बर्तनों की तली नीचे से काली हो जाती है। इसे साफ करने के लिए आप मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप दीयों का पाउडर नहीं बना सकती हैं, तो इन्हें दो टुकड़े में तोड़कर पानी में 5-7 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इन दीयों को बेलन की मदद से तोड़कर बर्तन के ऊपर रखें। अब इसके ऊपर डिश सोप या बर्तन धुलने वाला साबुन रखकर रगड़े। इस प्रकार आप काले हुए बर्तन को मिट्टी दीये की मदद से साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।